कांग्रेस अध्यक्ष चौ० अनिल कुमार ने राजेंद्र नगर उपचुनाव में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

in #delhi2 years ago

IMG-20220610-WA0188.jpg

कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रेम लता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मेन रोड़ टोडापुर गांव में किया, उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में दिल्ली की जनता को नारा दिया कि ‘‘नही चाहिए केजरीवाल’’, उन्होंने कहा कि जब पानी नही तो केजरीवाल नही, सुरक्षा नही तो केजरीवाल नही, राशन नही तो केजरीवाल, पेन्शन नही तो केजरीवाल नही, विकास नही तो केजरीवाल नही, उन्होंने राजेन्द्र नगर की जनता से अनुरोध किया कि उपचुनाव में आप कांग्रेस उम्मीदवार को जितायें

IMG-20220610-WA0189.jpg

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सहित राजेन्द्र नगर में जल संकट एक मुख्य समस्या बना हुआ है, राजेन्द्र नगर की जनता बूंद-बूंद के लिए तरस रही है और जो पानी की सप्लाई है उसके 40 प्रतिशत सेम्पल फेल हुए है, उन्होंने कहा कि खराब पानी सप्लाई से जो बीमारियां फेल रही है उससे सीधा नुकसान दिल्ली की जनता का हो रहा है, कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रेम लता ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जिस विकास का ढ़िढोरा पीटते है उसकी वास्तविकता राजेन्द्र नगर विधान में बखूबी देखी जा सकती है, सड़के टूटी हुई, गंदगी के अंबार लगे है, रेहड़ी पटरी वालों को अपनी जीविका चलाने के लिए नगर निगम के भ्रष्टाचार को झेलना पड़ रहा है,