अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 4 जून को अहिंसा विश्व भारती द्वारा विश्व शांति संवाद का आयोजन

in #delhi2 years ago

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 4 जून को अहिंसा विश्व भारती द्वारा विश्व शांति संवाद का आयोजन IMG-20220528-WA0019.jpg

श्री श्री रविशंकरजी, जैन आचार्य डॉ लोकेशजी, अभिनेता विवेक ओबोरॉय, इंडिया टीवी के चेयरमेन रजत शर्मा सहित वैश्विक हस्तियाँ करेंगी समारोह में शिरकत

विश्व शांति के लिए सभी ताकतों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: यूक्रेन व रशिया के मध्य चल रहे भीषण युद्ध के दौरान अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में 4 जून 2022 शनिवार को विश्व शांति संवाद का आयोजन होने जा रहा है। इस संवाद के माध्यम से युद्ध की शीघ्र रोकथाम, युद्ध के कारण और निवारण तथा युद्ध से मानवता को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत चर्चा होगी। यह संवाद कार्यक्रम, अहिंसा विश्व भारती फ़ाउंडेशन यूएसए, फेडरेशन ऑफ जैन असोशिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका एवं जैन सेंटर ऑफ सौदर्न कलिफोर्निया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहा है।

 इस विश्व शांति संवाद में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकरजी, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेशजी, फिल्म अभिनेता विवेक ओबोरॉय, इंडिया टीवी के चेयरमेन रजत शर्मा, मैनिजिंग डायरेक्टर श्रीमती रितु धवन, मेयर एरिक गारकेट्टी, सान फ्रान्सिस्को में भारतीय कोनसुल जनरल डॉ टी.वी. नागेंद्र प्रसाद, कॉंग्रेसमैन, सिनेटर एवं शिक्षाशस्त्री, चिकित्साशास्त्री, समाजसेवी, उद्योगपति आदि शिरकत करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री विवेक ओबोरॉय करेंगे।  

      जैन सेंटर ऑफ सौदर्न कलिफोर्निया के अध्यक्ष श्री योगेश शाह, फेडरेशन ऑफ जैन असोशिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के पूर्व अध्यक्ष महेश वडेर, डॉ नितिन शाह ने बताया कि विश्व शांति संवाद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, संवाद में भाग लेने के लिए श्री श्री रविशंकरजी, आचार्य डॉ लोकेशजी एवं अभिनेता श्री विवेक ओबोरॉय 3 जून को लॉस एंजिल्स पहुँच जाएंगे। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए गवर्नर, मेयर, कॉंग्रेसमैन, सेनेटर, कोनसुल जनरल, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है एवं बड़ी संख्या में अमेरिका प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग इस कार्यक्रम से यूट्यूब (https://youtu.be/vB6Q1BcNGwE) के माध्यम से जुड़ेंगे एवं भाग लेंगे। 

    सधन्यवाद ।                 

कर्ण कपूर, कार्यालय सचिव, मो. 9999665398

Sort:  

nice work