दिल्ली के वजीराबाद में हमलावरों ने युवकों को पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़

in #delhi2 years ago

n412882006166029823432022cfb1a4a58a8a725f458ac196bb3bad62d72469bc2027349949b7d81986ec93.jpg

दिल्ली के वजीराबाद में युवक की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों के एक ग्रुप ने घर के बाहर खड़े दो युवकों पर हमला कर दिया।

हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे हमलावरों में से 7 की पहचान कर ली है। साथ ही मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला राष्ट्रीय राजधानी के वजीराबाद इलाके का बताया जा रहा है। यहां हमलावरों के एक गैंग ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि गुरुवार देर रात वजीराबाद थाने में मारपीट की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

दो युवक गंभीर रूप से घायल

डीसीपी कलसी ने कहा, रमेश त्यागी कॉलोनी में दीपक (21) की तलाश में करीब 10 लोग आए थे। हालांकि, दीपक अपने घर पर नहीं था। वापस लौटते समय गैंग के लोगों ने सड़क पर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ की और कुछ राहगीरों पर भी हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान, दो लोग जतिन (17) और अजय (42) घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया।

7 आरोपितों की पहतान की पुलिस ने

अब इस मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे हमलावरों में से पुलिस ने 7 की पहचान कर ली है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sort:  

Sosad