लाल किले से प्रधानमंत्री ने दिया नया नारा- 'अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान होगा'

in #delhi2 years ago

76th Independence Day PM Modi Red Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार 'तिरंगा' फहराया। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नया नारा दिया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।
आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर 9वीं बार 'तिरंगा' फहराया
पीएम मोदी ने एक घंटे 24 मिनट 6 सेकेंड तक दिया भाषण

नई दिल्ली, एजेंसी। आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन अंग्रेजों के हाथों दो शताब्दियों के दमन के बाद औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।

आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार 'तिरंगा' फहराया। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, दुनिया के हर कोने में आन-बान और शान के साथ तिरंगा लहरा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये गांधी, बोस, अंबेडकर को याद करने का समय है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।

प्रधानमंत्री ने नया नारा देते हुए कहा कि अब 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान' होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा या कार्यक्रम नहीं है, यह जनआंदोलन है।
15_08_2022-pm_narendra_modi_speech_22981970_85740836.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻