Kerala: जिहादी की दरिंदगी से दहल जाएगा दिल, बलि से पहले किया घिनौना काम, जिहादी का है अपराधिक इतिहास

in #delhi2 years ago

केरल में दो महिलाओं के अपहरण के बाद उनकी बलि का मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिहादी मोहम्मद शफी पर 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का केस लंबित है। उसने महिला के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया और चाकू से उसके निजी अंगों को गोद दिया था। ऐसा ही उसने बलि के पहले भी किया।

बता दें कि केरल में दो महिलाओं के अपहरण के बाद उनकी बलि का मामला सामने आया है। 52 वर्षीय जिहादी मोहम्मद शफी उर्फ राशिद इंसान नहीं दरिंदा है। उसके घृणित कारनामों का जब पुलिस ने काला चिट्ठा खोल कर दिया। उसके कारनामें सुनकर कोई भी दहशत में आ सकता है। छठवी कक्षा तक पढ़े जिहादी की दरिदगी तब सामने आई जब उसने 2020 में 75 वर्षीय एक वृद्धा से दुष्कर्म कर उसके निजी अंग को चाकू से काट डाला था। तब वह एक ट्रक चालक था। जांच में पता चला है कि जिहादी विकृत मानसिक रोग का शिकार है। दुष्कर्म व ऐसे घृणित अपराधों से उसे यौन सुख मिलता है। इसके लिए वह किसी भी हद तक चला जाता है। भगवल सिंह की पत्नी लैला ने अपने बयान में यह बात कही है कि जिहादी ने दोनों मृत महिलाओं का मांस पकाकर खाने के लिए भी उक्त दंपती को तैयार किया था। यह भी कहा जा रहा है कि जिहादी ने आरोपी भगवल सिंह के सामने उसकी पत्नी लैला से दुष्कर्म किया था। इस बात को उसने बलि की प्रक्रिया का हिस्सा बताया था। वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिहादी शफी ने लैला की सहमति से भगवल सिंह की भी हत्या की योजना बनाई थी, क्योंकि उसे शक हो गया था कि भगवल सिंह उसकी दरिंदगी का खुलासा कर सकता है।

जानकारी के अनुसार जिहादी का आपराधिक इतिहास है। वह एलंथूर के दोहरी हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। एर्नाकुलम जिले के पेरुंबवूर का निवासी जिहादी शफी ने नबीसा से निकाह किया। उसके बाद वह दो लड़कियों का पिता बना और तीन वर्ष की बच्ची का दादा है। वह वर्तमान में कोच्चि में एक होटल चलाता था। यहीं आने वाली लाचार महिलाओं को वह अपना शिकार बनाता था। दरअसल जिहादी ने पहले दो महिलाओं से मित्रता की फिर उनका अपहरण किया और उसके बाद सह आरोपी दंपती को धनवान और यौवन कायम रखने के लिए उनकी बलि देने और उनका मांस खाने के लिए तैयार किया था। जिहादी समेत दोनोम आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को पुलिस रिमांड पर रखा गया हैं। कोच्चि के पुलिस आयुक्त एच नागराजू ने मंगलवार को मीडिया को बलि के तौर पर सामने आए इस दोहरे हत्याकांड और जिहादी के आपराधिक इतिहास के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिहादी के विरुद्ध वर्ष 2020 में 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का केस लंबित है। कोच्चि के पुथेनक्रूज पुलिस थाने में उसके विरुद्ध 3 अगस्त , 2020 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। तब वह एक ट्रक चालक था। उसने महिला के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया और चाकू से उसके निजी अंगों को गोद दिया था।
दरिंदे जिहादी ने बलि की शिकार बनाई गई दो महिलाओं के निजी अंगों पर भी उसी तरह से चाकू से गोदा था। जिहादी पहले मित्रता करता था। फिर अपनी दरिंदगी को अंजाम देता था। इसके साथ ही जिहादी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना रखा है। जिसके माध्यम से वह आर्थिक समस्याएं दूर करने , धन संपत्ति और यौवन कायम रखने के उपाय बताने के लिए उससे संपर्क को कहता था उसके बाद लोगों को झांसा देता था। पुलिस आयुक्त नागराजू ने बताया कि उसे पीड़ितों के जख्मों से बहता खून देखकर आनंद आता था।

IMG_20221013_191825.jpg