केजरीवाल जी के द्वारा विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा बनाने का कार्यक्रम अब स्थगित हो चुका है

in #delhi2 years ago

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में हजारों बच्‍चे (delhi students) एक साथ खड़े होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा (worlds largest tricolour) बनाने का विश्‍व रिकॉर्ड कायम करेंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के करीब 50,000 बच्चे बुराड़ी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में भाग हिस्‍सा लेंगे। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस बारे में एक सप्‍ताह पहले जानकारी दे चुके हैं।लेकिन कल हुई बारिश की वजह से ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान लोगों से आग्रह किया था कि वे राष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ आएं। उन्होंने कहा, '75 साल पहले जब पूरा देश एक साथ आया था, हमने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था। आज, हम सभी को भारत को दुनिया का सबसे महान देश बनाने के लिए फिर से एक साथ आना होगा।'

उन्होंने कहा कि भारत के पास सभी तरह के संसाधन थे फिर भी 75 वर्षों में कई देश तेजी से विकास कर हमसे आगे निकल गए। केजरीवाल ने कहा, 'ईश्वर ने भारत को नदियों, खनिज अयस्कों, पहाड़ों, जड़ी-बूटियों, फसलों, महासागरों और समुद्रों की प्रचुरता के साथ आशीर्वाद दिया है। भारतीय दुनिया में सबसे बुद्धिमान और सबसे मेहनती हैं, फिर भी हम पीछे क्यों हैं ।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'भारतीय दुनिया में सबसे बुद्धिमान होते हैं। अगर नेताओं और राजनीतिक दलों के भरोसे देश को छोड़ दें तो राष्ट्र पीछे रह जाएगा। आइये शपथ लें कि हम 130 करोड़ भारतीय अपने देश को विश्व का सबसे अच्छा राष्ट्र बनाएंगे।'

उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने के लिए उद्यमियों, किसानों, उद्योगपतियों, मजदूरों, सेवा वर्ग के सदस्यों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों की भागीदारी की आवश्यकता है।IMG_20220804_063826.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@mamtaji#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏