लुटियन जोन में प्रदर्शन करना है तो दिखाना होगा आधार कार्ड

in #delhi2 years ago

lutyens-delhi_1545859816.jpeg

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने आदेश दिया है कि नई दिल्ली के लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए लोगों को आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। कम से कम एक घंटा पहले पुलिस को प्रदर्शनकारियों की सूची देनी होगी। इसके बाद ही प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी।

नई दिल्ली के लुटियन जोन में प्रदर्शन के लिए अब लोगों को आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। इसके बाद ही प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी। असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शन स्थल के एंट्री प्वाइंट पर ही प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी की जाएगी। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने हाल ही में हुई एक बैठक में यह आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजक जब प्रदर्शन की अनुमति लेने आएगा तो उसे कम से कम एक घंटा पहले प्रदर्शनकारियों की सूची देनी होगी। चार वॉलंटियरों के नाम भी बताने होंगे, जो प्रदर्शन वाले गेटों पर खड़े होंगे और बताएंगे कि वह उनके प्रदर्शनकारी हैं।