आखिर क्यों एकनाथ शिंदे को मिला मुख्यमंत्री का पद? पुरानी गलती से देवेंद्र फडणवीस ने ली सीख
महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने हैं।
महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल का दौर थम चुका है। एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब सवाल ये है कि आखिर क्यों महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा ने मुख्यमंत्री का पद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को सौंप दिया? आखिर क्यों देवेंद्र फडणवीस ने खुद यह पद अपने पास नहीं रखा और 2019 की वह क्या गलती थी, जिससे सीख लेते हुए भाजपा ने शिंदे गुट को सरकार चलाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया