मलाइका अरोड़ा संग सेल्फी लेते नजर आए अर्जुन कपूर

in #delhi2 years ago

article_article-l-20201011432242202000_QY5F5GI.jpg

एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग बर्थडे सेलिब्रेट करने पेरिस पहुंचे थे। इस कपल ने वहां एक दूसरे संग रोमांटिक टाइम स्पेंड किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब एक बार फिर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपनी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों को आईने के सामने एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर अर्जुन ने मजेदार कैप्शन लिखा है उन्होंने गर्लफ्रेंड मलाइका को 'शॉपहॉलिक' बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ए सेल्फी विद द शॉपहोलिक'. कैप्शन में उन्होंने कई इमोजी भी शेयर किया है। फोटो में मलाइका-अर्जुन के लुक की बात करें तो, दोनों बेहद कूल और स्टाइलिश क्लासी लुक में दिख रहे हैं। अर्जुन जहां ब्लैक पैंट और ब्लू टी-शर्ट में मस्त लग रहे हैं, तो वहीं मलाइका ने ग्रीन कलर के ब्लेज़र और शॉर्ट्स में कहर बरपा रही है। फोटो देखकर लग रहा है दिनों किसी शॉपिंग रूम में बैठे हुए हैं। फोटो के बैकग्राउंड में बहुत सारी चीजें दिखाई दे रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों साथ में शॉपिंग करते हुए ये सेल्फी ली है।पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अर्जुन कपूर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम दिशा पाटनी और तारा सूतारिया भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म अगले इसी 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।