भारतीय सेना ने 6000 मीटर ऊंचे माउंट स्टोक कांगड़ी पर लहराया तिरंगा

in #delhi2 years ago

भारतीय सेना ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए 6,000 मीटर ऊंचे माउंट स्टोक कांगड़ी को फतह किया। यह भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सेना के जवान माउंट स्टोक कांगड़ी पर्वत पर 6,070 मीटर ऊपर चढ़ाई की। यह जजकर पर्वतों (Zazkar Mountains) की स्टोक रेंज में सबसे ऊंचा पर्वत है।
भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए मंगलवार को जांस्कर रेंज में माउंट स्टोक कांगड़ी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के दौरान खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों का सामना किया।
माउंट कांगड़ी की कुल ऊंचाई 6,153 मीटर है, जो उत्तर भारत के लद्दाख क्षेत्र में जजकर पर्वतों की स्टोक रेंज की सबसे ऊंची चोटी है। भारतीय सेना की टीम ने 6,070 मीटर की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्हें अधिकतम जलवायु परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
mt-stok-kangri_1661366653.jpeg