आलिया की प्रेग्नेंसी पर ननद रिद्धिमा कपूर ने दी बधाई, फोटो शेयर कर लिखा प्यार भरा नोट

in #delhi2 years ago

एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्विमा कपूर साहनी जल्द ही बुआ बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने भाई रणबीर कपूर और भाभी आलिया भट्ट को बधाई दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

article-2022617712354845348000.jpg

बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही ये कपल पैरेंट्स बनने वाला है। आलिया ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। जब से ये न्यूज सामने आई है, तब से उनके फैंस, फैमिली मेंबर्स व इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

article-2022617712421345733000.jpg

अब आलिया की ननद रिद्धिमा साहनी कपूर ने अपने भैया-भाभी को प्रेग्नेंट होने पर बधाई दी है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर और आलिया एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। बेहद प्यार करने वाले कपल को बधाई देते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ''मेरे बच्चों को बच्चा होने वाला है। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'' इसके साथ ही उन्होंने आलिया और रणबीर को टैग भी किया है।

article-l-2022617713091947359000.jpg

बता दें कि, ये दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा कि, दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। पहले ही इनके फैंस इस फिल्म के लिए एक्साटेड थे, लेकिन अब उनकी प्रेंग्नेंसी की न्यूज सुनकर उनके चाहने वाले इस फिल्म के लिए और एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिलहाल, हम भी रणबीर और आलिया को बधाई देते हैं।

Sort:  

अधिक से अधिक ख़बरें डालें और खूब लाइक करें... जितना अधिक लाइक उतना अधिक लाभ.... हम भी आप को लाइक और फॉलो कर रहे.... अपेक्षा है कि आप भी हमारी ख़बरों को लाइक... किसी भी ख़बर को 30 मिनट बाद लाइक करें

सादर