दरिंदों के निशाने पर मासूम, दिल्ली में 6 से 13 साल की 3 बच्चियों संग रेप

in #delhi2 years ago

राजधानी दिल्ली में लगातार मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। मासूम बच्चियां दरिंदों के निशाने पर हैं। रविवार को अलग-अलग जगहों पर हैवानों ने छह से 13 साल की मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। कहीं घर में नाबालिग को अकेला देखकर रिश्तेदार ने आबरू लूटी तो कहीं अपहरण करके मासूम के साथ दरिंदगी की गई।
छह साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म

लक्ष्मी नगर में शनिवार शाम को पार्क में खेल रही छह साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता शकरपुर में रहती है। पिता रिक्शा चालक हैं। बच्ची शनिवार शाम को पार्क में खेल रही थी तभी अंजान शख्स उसे यमुना खादर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर लौटी तो घटना का पता चला
ऑटो में बच्ची का अपहरण कर रेप

दयालपुर में ऑटो में 12 साल की बच्ची का अपहरण कर चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 12 साल की पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। उसके पिता साप्ताहिक बाजार में काम करते हैं। छात्रा 28 जून की रात को सात साल के भाई के साथ गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सोनू ऑटो लेकर आया और दोनों को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। वजीराबाद के जंगल में ले जाकर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
जैतपुर में नाबालिग से दुराचार किया

जैतपुर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी रिश्तेदार अपने घर से फरार है। पीड़ित बच्ची मिठापुर गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह जब घर पर अकेली थी तब उसके जीजा आए और उसे अकेला देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बात वारदात की। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया तो परिजनों को जानकारी हुईScreenshot_20220704-095330_Chrome.jpg

Sort:  

सोचनीय