CWG में जीता मेडल, फिर भी सम्मान नहीं! पहलवान दिव्या काकरान के ट्वीट से घिरे केजरीवाल

in #delhi2 years ago

भाजपा ने गुरुवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दिव्या काकरान को कथित तौर पर निशाना बनाकर ‘‘महिलाओं और खिलाड़ियों'' का अपमान किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष कुछ सवाल उठाए तो AAP की सोशल मीडिया टीम ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया जबकि उसके नेता सौरभ भारद्वाज ने तो उनका ‘‘अपमान'' करते हुए उनसे प्रमाणपत्र दिखाने की मांग कर डाली। राष्ट्रमंडल खेल-2022 में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान काकरान ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी की निवासी होने और कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं जीतने के बावजूद उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से कभी कोई मदद नहीं मिली।पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि काकरान ने उसके बाद दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने का प्रमाणपत्र भी दिया। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जिन खिलाड़ियों ने तिरंगे के सम्मान के लिए अपना जी जान लगाने का काम किया, उनको प्रांतों में बांटकर आप अपमानित करने का दुस्साहस करती है। काकरान ने शुक्रवार को महिलाओं के 68Kg फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें बधाई देने वालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। लेकिन, रविवार को काकरान ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार ने कभी उनकी मदद नहीं की। उन्होंने केजरीवाल से भारद्वाज को सभी पदों से हटाने की मांग की।

Sort:  

Plz like and follow me sir