मंगल ग्रह पर दिखा हाथी? एलियन रिसर्चर का दावा लाल ग्रह पर रहता है सूंड वाला जानवर

in #delhi2 years ago

IMG_20220618_152237.jpg
वाशिंगटन: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA मंगल पर जीवन की खोज करने में लगी है। लेकिन लोग तस्वीरें देख कर ही अलग-अलग दावे कर रहे हैं। एलियन पर शोध करने वाले स्व-घोषित शोधकर्ता स्कॉट वारिंग ने मंगल की तस्वीरों में अजीब दिखने वाली चीज खोजी है। मंगल ग्रह की जमीन का अध्ययन करने के दौरान उन्हें पत्थर के बीच अजीब आकृति दिखी। उन्होंने इसे हाथी की तरह दिखने वाला जीव बताया है।
उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'आज मैंने मंगल की फोटो में एक बेहद रोचक चीज खोजी है। ये हाथी की तरह दिखने वाला एक जीव है जिसकी एक छोटी सी सूंड है। ये बैठा हुआ है और बांई ओर देख रहा है। इसका एक बड़ा चेहरा, मोटे ओंठ, खुला हुआ मुंह, गोल नाक और दो आंख हैं।' उन्होंने आगे कहा कि बिना किसी संदेह के ये मंगल पर जीवन होने के संकेत हैं।

NASA के रोवर ने खोजा कंबल

नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक हैरान करने वाली फोटो खींची है। इस फोटो में पत्थर से एक धातु चिपकी हुई है। इस फोटो के आने के बाद माना जा रहा था कि कॉन्सपिरेसी थ्योरी देने वाले लोग इसे लेकर बहुत खुश होंगे। लेकिन नासा ने उन लोगों को किसी भी तरह की कहानी बनाने का मौका नहीं दिया और इस पर स्पष्टीकरण दे डाला। नासा ने कहा कि ये उनके रोवर का कंबल है, जिसे अंतरिक्ष की ठंड से बचाने के लिए लगाया गया था

Sort:  

Good news