President election 2022: 10 राज्यों के 110 विधायकों ने बिगाड़ा 'खेल', यहां देखें क्रॉस वोटिंग की पूरी लिस्ट

in #delhi2 years ago

देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल से पर्दा उठ चुका है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी पड़ेगीं, हुआ भी वही। हालांकि, मतदान के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग ने जीत के अंतर को और बढ़ा दिया। यहां तक कि यशवंत सिन्हा अपने घर झारखंड में ही सभी को एकमत न रख सके। यहां भी विपक्षी विधायकों ने मुर्मू के समर्थन में जमकर वोट किया। आइए जानते हैं किन राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग, कैसे बिगड़ा यशवंत सिन्हा का खेल? 10 राज्यों के 110 विधायकों ने बदले समीकरण
मुर्मू की जीत तो तय थी। हालांकि, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग ने इस जीत को और पुख्ता कर दिया। सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग असम में हुई। 126 सदस्यीय इस विधानसभा में एनडीए विधायकों की संख्या 79 है, जबकि मुर्मू के समर्थन में 104 वोट पड़े। इसके अलावा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में भी जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। 14F1B756-600F-4483-899A-69E2ADBFA276.jpeg