पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों पर बरसाईं

in #delhi2 years ago

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने भारतीय मछुआरों की नाव डुबोने के लिए फायरिंग कर दी। जब तटरक्षकबल के जवान पहुंचे तो उन्होंने बता दिया कि उन्होंने तो डूबती नाव से इन्हें बचाया है।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने 6 अक्टूबर को भारतीय मछुआरों पर गोलियां चला दीं। भारतीय समुद्री सीमा में ही मछुआरों की नाव पर पाकिस्तानी एजेंसी की तरफ से फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी एजेंसी की मंशा थी कि नाव को डुबोकर मछुआरों को अगवा कर लिया जाए। गुजरात के पोरबंदर में नवी बुंदर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307, 365, 427, 324, 323 के तहत केस दर्ज किया गया है

मछुआरों के मुताबिक पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारी उन्हें किडनैप करना चाहते थे और वे उनकी गिरफ्त से बालबाल बच गए। एक मछुआरे ने इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारियों को एसओएस कॉल की और तुरंत भारतीय जवान वहां पहुंच गए।

घटना गुरुवार की है। गुजरात के जखाऊ पोर्ट से लगभग 45 नॉटिकल माइल की दूरी पर एक नाव में 6 मछुआरे सवार होकर मछली पकड़ने निकले थे। तभी हरसिद्धी की तरफ पाकिस्तानी नाव बरकत बढ़ने लगी। मछुआरों ने उनसे रिक्वेस्ट की कि फायरिंग ना करें नहीं तो नाव डूब जाएगी। मछुआरों का कहना है कि पीएमएसए बरकत पर कम से कम 25 पाकिस्तानी अधिकारी सवार थे