7 शादीशुदा महिलाएं हर रोज बनती थी किसी और की 'दुल्हन',चंद रुपए की खातिर करती थी तन का सौदा

in #delhi2 years ago

शादी के बाद एक महिला कई तरह के सामाजिक बंधन में बंध जाती है। पति और ससुराल की मर्यादा उससे जुड़ जाती है। लेकिन कुछ औरते मर्यादा को तोड़कर गलत काम करने से भी हिचकिचाती नहीं हैं। एक ऐसी ही तस्वीर दिल्ली के रोहिणी इलाके से सामने आई है।

01430BFC-AA4A-40E4-BB3D-5D1A95AD7CA2.jpeg

मांग में किसी और के नाम का सिंदूर और बिस्तर पर किसी और के साथ सुहागरात मनाने वाली सात महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में हैं। जी हां, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर -17 से पुलिस ने सात ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो शादीशुदा हैं और देह व्यापार का कारोबार करती थीं। बस चंद रुपयों की खातिर वो घर परिवार की इज्जत को तांक पर रख दी थीं। जरा सोचिए कि जब ये बात उनके मायके या ससुराल तक पहुंचेगी तो उनपर क्या गुजरेगी। शादी के बाद एक लड़की दो घरों की इज्जत हो जाती है। लेकिन वो गलत काम करने से पहले एक बार सोचती भी नहीं।
सातों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहिणी सेक्टर -17 इलाके के एक फ्लैट में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। 3 अगस्त को केएन काटजू मार्ग थाने में तैनात हवलदार जय किशोर और दूसरे पुलिस कर्मी गश्ती कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने एक फ्लैट में देह व्यापार होने की जानकारी दी। जिसके बाद हवलदार जय किशोर ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने एक टीम का गठन किया और रंगे हाथों इस व्यापार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया।

500 रुपए में करती थी तन का सौदा

देह व्यापारा का यह धंधा फ्लैट की दूसरी मंजिल पर चल रहा था। हवलदार नकली ग्राहक बनकर वहां पहुंचा और एक महिला के साथ संबंध बनाने के लिए सौदा किया। सातों महिलाओं को दलाल ने बुलाया। जिसमें से एक को लेकर 500 रुपए में सौदा हो गया। सौदा तय होने पर ग्राहक बने हवलदार ने पुलिस टीम को बुलाया और सबको रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में पता चला कि सातों महिलाएं शादीशुदा थी और जरूरत को पूरा करने के लिए ये धंधा करती थी। हालांकि पुलिस ने महिलाओं को नोटिस देकर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा।

Sort:  

Kya news hai