पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए माहिरा खान ने लगाई मदद की गुहार, क्यों गुस्से से लाल हुई आवाम?

in #delhi2 years ago

पाकिस्तान इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। ऐसे में कई पाकिस्तानी स्टार्स मदद करने के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन ऐसा करना उन्हें ही भारी पड़ गया है। वहां की आवाम ने ही उन्हें निशाने पर ले लिया है।
पाकिस्तान इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। पड़ोसी मुल्क में इस समय हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहां के लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। देश में आई इस प्राकृतिक आपदा को देख अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े स्टार्स मदद की गुहार लगा रहे हैं। इनमें माहिरा खान और हुमायूं सईद भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद करने की अपील की, लेकिन ऐसा करना उन्हें ही भारी पड़ गया। ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी गई। आइये जानते हैं कि आखिर वो कौन सी बात है, जो यूजर्स को रास नहीं आई।
पहले बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan Floods) का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ का सामना कर रहा है। खबरों के मुताबिक, अब तक एक हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। करीब 2 करोड़ लोग बेघर हो गए हैं। अपने देश और देशवासियों का बुरा हश्र देख पाकिस्तानी एक्टर्स, क्रिकेटर्स और अलग-अलग फील्ड से जुड़े महारती मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन यूजर्स ने माहिरा और हुमायूं को ही ट्रोल कर दिया।
शाहरुख खान के साथ 'रईस' मूवी में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan ने अलखिदमत फाउंडेशन पाकिस्तान के पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लोगों से मदद करने की अपील की थी। हालांकि, यूजर्स ने उनपर ही सवाल खड़े कर दिए और कहने लगे कि अगर माहिरा लोगों की मदद करना चाहती हैं तो खुद भी कर सकती हैं।

इन जनाब पर भी बिफरे लोग
माहिरा खान के अलावा एक्टर हुमायूं सईद ने भी पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगाई, लेकिन ट्विटर पर लोग उन्हें ही सुनाने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'भाई जो फिल्म से पैसे कमाए हैं, वो डोनेट कर दो या खुद जाकर मदद करो।'
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Pakistan में आई बाढ़ के बाद पैदा हुए हालातों पर दुख जताया था, 'पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते हैं।'pakistan-floods-mahira-khan-troll-93961610.jpg