देश को नंबर.1 बनाने, चाहे जेल जाना पड़ें लेकिन पीछे नहीं हटेंगे -मनीष सिसोदिया

in #delhi2 years ago

IMG-20220918-WA0040.jpg

नई दिल्ली--आम आदमी पार्टी के पहले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2012 में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस-भाजपा वाले 4 आदमी की पार्टी कहा करते थे| लेकिन आज हम 2 राज्यों में सरकार वाली, 10 सांसदों वाली, 20 राज्यों में 1500 जनप्रतिनिधियों वाली, सैकड़ों विधायकों वाली, प्रधानों-मेयरों वाली पार्टी है| अर्जिंद केजरीवाल जी के लगाए हुए बिज आज पूरे देश में बढ़ रहे है| उन्होंने कहा कि आजादी के आन्दोलन में भगत सिंह जी- गाँधी जी ने जो फसल बोई थी कांग्रेस उसे ही काटती आ रही| मोदी जी भी जिस फसल को काट कर प्रधानमंत्री बने है वो भी उन्होंने नहीं बोई, आज अरविंद केजरीवाल जी एकमात्र ऐसे नेता है जो भारत को नंबर.1 बनाने का बीज बो रहे है और उसकी फसल उगाने की कोशिश कर रहे है| श्री सिसोदिया ने कहा कि अरविद केजरीवाल जी ने भारत को नंबर.1 बनाने का सपना देखा है और उनके मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्त्ता उस विज़न को पूरा करने का काम कर रहा है| और यह संकल्प तब पूरा होगा जब तक हम अपने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबों में लिखकर यह न बता पाए कि हमारा देश विकसित देश बन गया है| हम सभी तो तब तक भारत को नंबर.1 देश बनाने के इस सपनेको पूरा करने के लिए मेहनत करते रहना है, पसीना बहाते रहना है|

2012 में 4 आदमी की पार्टी बोलकर कसते थे तंज, आज आम आदमी पार्टी 20 राज्यों में 1500 जनप्रतिनिधियों की पार्टी

श्री सिसोदिया ने कहा कि 2012 में जब आम आदमी पार्टी बनी थी, तब टीवी डिबेट पर सैकड़ों बार भाजपा और कांग्रेस के नेता ताना देते थे कि आम आदमी पार्टी क्या है? बस 4 आदमियों की पार्टी है| लेकिन वो लोग आकर देखे आज आम आदमी पार्टी पूरे देश में 1500 जनप्रतिनिधियों की पार्टी है, 2 राज्यों में सरकार वाली पार्टी है| 10 सांसदों वाली, मेयर वाली, विधायकों वाली पार्टी है| 20 राज्यों में 1500 जनप्रतिनिधि मात्र 10 साल के अंदर-अंदर ये अरविंद केजरीवाल जी द्वारा बोये गए बीज है जो आज पेड़ बनकर उभर रहे है|

देश में 2 तरह कि राजनीति; एक राजनीति अपने नेता और उसके दोस्त को नंबर.1 बनाने का सपना देखती है, दूसरी राजनीति केजरीवाल जी की जो भारत को नंबर.1 देश बनाने की सपना देखते है

श्री सिसोदिया ने कहा कि आज देश के सामने 2 तरह की राजनीति है| पहली राजनीति वो है जहाँ नेता, नेता के नेता, उसके कार्यकर्त्ता सभी मिलकर केवल 1 नेता को नंबर.1 बनाना चाहते है और चाहते है कि उनका नेता अपने दोस्तों को नंबर.1 बना ले| उनका केवल एक ही मकसद है कि उनका नेता नंबर.1 बन जाए और उसके बाद अपने दोस्तों को नंबर.1 बनाए| और दूसरी तरह आम आदमी पार्टी है, अरविंद केजरीवाल जी है जिनकी आँखों में केवल एक ही सपना है कि भारत कैसे दुनिया का नंबर.1 देश बनेगा| उन्होंने कहा कि मैं पिछले 20 सालों से अरविंद केजरीवाल जी के साथ हूँ लेकिन कभी उनकी आँखों में अपने किसी दोस्त के लिए सपना नहीं देखा उनकी आँखों में केवल देश के लिए सपना देखा है| उनके नेतृत्त्व व मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी के हर जनप्रतिनिधि व कार्यकर्त्ता की आँखों में भी देश की बेहतरी के लिए सपना है|

मोदी जी-कांग्रेस ने किसी और की बोई फसल को काटा, अरविंद केजरीवाल जी एकमात्र नेता जो देश को नंबर.1 बनाने के सपने का बीज डाल रहे है और फसल कोई नेता नहीं बल्कि जनता काट रही है

उन्होंने आगे कहा कि कोई पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है , कोई मंत्री-मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण नहीं है, कोई पद महत्वपूर्ण नहीं है केवल और केवल देश महत्वपूर्ण है और हमें हमारे देश को नंबर.1 बनाना है| यही आम आदमी पार्टी की राजनीति है आम आदमी पार्टी का सपना है और हम सभी इसे साकार करने पर काम कर रहे है| श्री सिसोदिया ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी यह बात मानेंगे की जिस फसल को काट कर मोदी जी प्रधानमंत्री बने वो उन्होंने नहीं बल्कि भाजपा के कई पीढ़ी के नेताओं ने बोई तब वो फसल मोदी जी ने काटी और प्रधानमंत्री बने| देश की आजादी के आन्दोलन में शहीद भगत सिंह, गाँधी जी ने जो फसल बोई कांग्रेस उसे काटती है खुद से नहीं बोई कोई फसल| केवल अरविंद केजरीवाल जी ऐसे नेता है जो आखों में देश को नंबर.1 बनाने के सपने का बीज डाल रहे है और उसकी फसल उगाने की कोशिश कर रहे है|

अरविंद केजरीवाल जी के बोये बीज से ही आज पंजाब में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने का रास्ता साफ़ हो गया, दिल्ली में पिछले 7 सालों से और पंजाब के लोगों के घरों में बिजली के बिल इस महीने से जीरो आने लगे

श्री सिसोदिया ने कहा कि आज देश में मात्र अरविंद केजरीवाल जी ऐसे नेता है जो देश को नंबर.1 बनाने की एक नई फसल बो रहे है| गाँव-गाँव में अरविंद केजरीवाल जी बीज बो रहे है और फसल कोई नेता नहीं बल्कि जनता काट रही है| अरविंद केजरीवाल जी ने बीज बोई तो आज पंजाब में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने का रास्ता साफ़ हो गया, दिल्ली में पिछले 7 सालों से और पंजाब के लोगों के घरों में बिजली के बिल इस महीने से जीरो आने लगे| यह है अरविंद केजरीवाल जी की बोई हुई फसल है| यहां फसल अरविंद केजरीवाल जी बो रहे है हम सब मिलकर मेहनत कर रहे है ताकि फसल जनता काट सकें| इसका उदाहरण है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले श्रमिकों के बच्चे का आईआईटी-मेडिकल में एडमिशन हो रहा है क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी ने सुविधाएं दी| इस बार दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 1100 से ज्यादा बच्चों ने नीट-जेईई क्वालीफाई किया और पंजाब में भी इसकी शुरुआत होगी|

भारत तब नंबर.1 नहीं बनेगा जब प्रधानमंत्री जी के दोस्त फसल काटेंगे भारत तब नंबर. 1 बनेगा जब जनता फसल काटेगी

श्री सिसोदिया ने कहा कि एक राजनीति है जहाँ प्रधानमंत्री जी के दोस्त फसल काटते है और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति है जिसमें जनता फसल काटती है| भारत तब नंबर.1 नहीं बनेगा जब प्रधानमंत्री जी के दोस्त फसल काटेंगे भारत तब नंबर. 1 बनेगा जब जनता फसल काटेगी और हम इसी सपने को पूरा करने के लिए राजनीति में आए है| उन्होंने कहा कि जब मै स्कूल में था तो पढ़ाया जाता था कि दुनिया में तीन तरह के देश है; विकसित देश, विकासशील देश और अविकसित देश और भारत एक विकासशील देश है| कई दशकों बाद आज भी स्कूलों में यही पढ़ाया जाता है कि भारत एक विकासशील देश है|

जिस दिन भारत इतनी तरक्की कर जाए और हम क्लासरूम में बच्चो को पढ़ा सके कि भारत अब विकासशील देश नही विकसित देश हो गया है, तब तक हमे भारत को नंबर 1 बनाने के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करते जाना है

उन्होंने आप के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी नेता के भाषण या दावों को सुनकर यह मत मानना कि भारत विकसित देश बन गया है| जब तक स्कूलों में बच्चों को यह नहीं पढ़ाया जाए कि भारत विकसित देश बन गया है तबतक मत मानना कि भारत विकसित विकसित देश बन गया है और इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना| आज भारत को नंबर.1 बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे| यह संकल्प एक दिन बच्चों के जीवन में जाएगा, लोगों के जीवन में जाएगा| और बच्चों को पढ़ाया जाएगा कि देश की राजनीति बदल गई| बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी, रोजगार मिलने लगे, किसानों को उसकी फसल का सही दाम मिलने लगा, महंगाई पर लगाम लग गई, व्यापारियों का व्यापर फलने-फूलने लगा, सबको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी, महिलाओं को सुरक्षा मिलने लगी और हमारा देश नंबर.1 हो गया| जिस दिन हम यह चीजे किताबों में बच्चों को पढ़ाने लगेंगे उस दिन भारत नंबर.1 बन जाएगा| उन्होंने कहा कि यहां से हम सभी को एक ही संकल्प आगे लेकर जाना है कि अरविंद केजरीवाल जी ने देश को नंबर.1 बनाने का जो सपना देखा है हम सारी मेहनत उसके लिए करेंगे चाहे जितना पसीना बहाना पड़ें, सोयेंगे-जागेंगे इसी सपने के साथ| इस सपने को पूरा करने के लिए चाहे जेल जाना पड़ें लेकिन पीछे नहीं हटेंगे और भारत को नंबर.1 बनायेंगे|