*भाजपा केवल लोकतंत्र के लिए ही नहीं दिल्ली वालों की सीरियल किलर भी बन रही है- दिलीप पांडे

in #delhi2 years ago

IMG-20220915-WA0034.jpg

नई दिल्ली--आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा केवल लोकतंत्र के लिए ही नहीं दिल्ली वालों की सीरियल किलर भी बन रही है। गाजीपुर लैंडफिल साइट के पास रहने वाले लोगों को लंग्स और स्किन कैंसर हो रहा है।‌ वहां धर्मशिला अस्पताल में मरीज देख सकते हैं।
कूड़े के पहाड़ों के आसपास भूजल का थर्ड पार्टी ऑडिट करा लीजिए, वहां आर्सेनिक बढ़ा हुआ है। भाजपा के नेताओं और एमसीडी चलाने वाले लोगों के खिलाफ 19 कूड़े के पहाड़ बनाने के लिए अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कूड़ा, कचरा और भ्रष्टाचार में नंबर एक है। भाजपा ने दिल्ली को ताजमहल रूपी 3 कूड़े के पहाड़ दिए हैं। इन तीन पहाड़ों के कूड़े का निस्तारण नहीं हुआ तो 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने की तैयारी शुरू कर दी। पूरी दिल्ली में आने वाले 2 महीने के अंदर 16 जगह कचरे के पहाड़ बनने की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि हम 16 कूड़े के पहाड़ को नहीं बनाने देंगे। अब दिल्ली वालों के जानमाल से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने 500 जगहों पर 115 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया है। वहीं भाजपा की एमसीडी 19 जगह पर कूड़े के पहाड़ बनाएगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडे ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के निकम्मेपन से दिल्ली के हर गली में कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ है। एमसीडी वालों को सफाई के लिए ढूंढने निकलेंगे तो कोई नहीं मिलेगा। पूरी दिल्ली के अंदर 15 साल से अधिक से भारतीय जनता पार्टी ने गंदगी फैलाई है। भ्रष्टाचार में तो झंडे गाड़े ही हैं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बनाए गए तीन कूड़े के पहाड़ों से दिल्ली जानी- पहचानी जाने लगी है। यह पहले धरोहरों का शहर हुआ करता था। दिल्ली में घुसते ही तीन तरफ से बीजेपी के बनाए गए ताजमहल यात्रियों का स्वागत करते हैं। यह कचरे-कूड़े के पहाड़ों को हटाने की भाजपा और एलजी की मानसा नहीं है। बीजेपी करप्शन में नंबर वन है। इसके अलावा दिल्ली को भारतीय जनता पार्टी ने कुछ भी नहीं दिया है। बीजेपी काम नहीं कर रही है। वह अपना निकम्मा पर छुपाना रही है। इन 3 कचरे के पहाड़ों से दिल्ली का सॉलिड वेस्ट का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी 16 नए कचरे के पहाड़ बनाने में लगी हुई है। यह प्रयास दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी पिछले 5 सालों से लगातार कर रही है। दिल्ली में नए लैंडफील्ड साइट के लिए जमीनों को एक्वायर कर रही है। छतरपुर, कोटली, मटियाला, घोंडा और गढ़ी मांडू के पास भारतीय जनता पार्टी ने कूड़े-कचरे का पहाड़ बनाने का फैसला किया। वहां स्थानीय नागरिकों के साथ हम सब लोगों ने जबरदस्त विरोध किया, तो भाजपा वहां से पीछे हटी और मामले को ठंडे बस्ते में डाला दिया। फिर से भारतीय जनता पार्टी सारे ठंडे बस्ते में पड़े प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। पूरी दिल्ली में आने वाले डेढ़ से 2 महीने के अंदर 16 जगह कचरे के पहाड़ बनने की तैयारी शुरू हो गई है।

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि सरकारों की नियत ऐसी है कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल जी ने 500 जगहों पर 115 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा कर दिल्लीवासियों को गर्व का अवसर दे रहे हैं। जिससे कि दिल्ली वाले हर 5-10 किलोमीटर पर तिरंगा को देखें और गौरव से उनका मस्तक ऊंचा हो जाए। वह सेल्फी और फोटो खींचे। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी 19 जगह पर आने वाले समय में कूड़े का पहाड़ बनाएगी। इससे भाजपा वाले उम्मीद करते है कि दिल्ली वाले गर्व करेंगें कि हमारे घर के बाहर निकलते ही हर 5-7 किलोमीटर पर कूड़े-कचरे का पहाड़ दिखता है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गंदी सियासत और कचरे की पॉलिटिक्स का मसला नहीं है। दिल्ली में जहां कचरे का पहाड़ है, जैसे गाजीपुर लैंडफिल साइट के पास कलस्टर और स्लम बस्तियां में लोग रहते हैं। उनके घरों और पास के धर्मशिला अस्पताल में जाकर देखिए। लोग फेफड़े और स्कीन के कैंसर से परेशान है। कचरे के पहाड़ से गैस निकलकर वहां के वायुमंडल में घुल गई है। लोग वहां सांस लेते और जीवन यापन करते हैं। उनकी चमड़ी और फेफड़ों पर भी असर डालती है। इतना ही नहीं कचरे के पहाड़ों के अंदर रसायनिक तत्व रिस कर जमीन के अंदर जाकर भूजल को दूषित कर रहे हैं। इन तीनों पहाड़ों के आसपास भूजल की जांच कराने पर उसमें आर्सेनिक की मात्रा बढ़ी हुई मिलेगी। यह आर्सेनिक आदमी के जिंदगी में कैंसर लेकर आता है। वहां के आसपास के इलाकों के अस्पतालों में कैंसर के मरीज भर्ती मिलेंगे।

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल में सिर्फ लोकतंत्र की हत्या नहीं कर रही है। यह 16 नए कचरे के कूड़े के पहाड़ बनाकर 19 कूड़े के पहाड़ों के जरिए दिल्ली वालों की भी सीरियल किलिंग कर रही है। उनकी हत्या कर रही है। मैं न्यायालय की कुर्सियों पर बैठे लोगों मांग करता हूं कि 3 कूड़े के पहाड़ सहित 19 कूड़े के पहाड़ बनाने के लिए भाजपा के नेताओं और एमसीडी चलाने वाले लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करें। इन कचरो के पहाड़ों के जरिए सीधे-सीधे लोगों की हत्या का प्रयास कर रहे हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि जैसा हम ने घोंडा में विरोध किया। 16 कूड़े के पहाड़ को नहीं बनाने देंगे। दिल्ली वाले भाजपा को इस गंदे मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा ने दिल्ली का बहुत बंटाधार-सत्यानाश कर लिया। दिल्ली में कूड़ा-कचरा और कॉरप्शन कर लिया। अब दिल्ली वालों के जानमाल से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

Sort:  

सर लाइक my post