Save india foundation दिल्ली मे करेगी आंदोलन#प्रीत सिंह

in #delhi2 years ago

4 सितंबर 2022
27 नवंबर 2022 संविधान दिवस पर भारत बचाओ आंदोलन की श्रृंखला में दिल्ली में होगी ऐतिहासिक Legal Walk for Justice

Save India Foundation के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई प्रीत सिंह जी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि वो जन संपर्क के माध्यम से समान शिक्षा, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण नियंत्रण, घुसपैठ नियंत्रण, देवस्थान मंदिर मुक्ति, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, नशाबंदी और शराबबंदी पर पूर्ण प्रतिबंध के संवैधानिक अधिकार की सच्चाई को समझने और सारे भारत के सामने लाने का प्रयास करेंगे। यह कार्य पूरे कहीं गुप चुप कमरों में बैठकर नहीं बल्कि पूरे भारत के सामने होना चाहिये ताकि भारत सच्चाई को समझ सके। देशहित में बचा हुआ संविधान लागू हो, पूरा संविधान लागू हुए बिना कैसा संविधान दिवस?

उन्होंने कहा कि संविधान का पक्ष आज सारे भारत के सामने आना ही चाहिये। संविधान समान शिक्षा का अधिकार देता है। आज पूरा भारत घुसपैठ और धर्मांतरण के दूरगामी परिणामों से प्रभावित हो रहा है। बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण कब? मंदिर की जमीन हमारी, मंदिर का भवन निर्माण हमारा, मंदिर का दानकोष हमारा और हमारे धन पर सरकार का कब्जा और हमारे धन से सब का विकास? कानून सभी धर्मस्थलों के लिए समान क्यों नहीं, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों नहीं ? अगर हमने मिलकर इन सब प्रश्नों के उत्तर तलाश कर लिये और सच्चाई पूरे भारत के सामने ला कर रख दी तो ये सम्पूर्ण मानवता की बहुत बड़ी सेवा होगी। देश की 70% से अधिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा और समता और समरस भारत निर्माण होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि 27 नवंबर 2022 को होने वाली legal walk for Justice के आयोजन के लिये दिल्ली सबसे उपयुक्त स्थान है। देशभक्त हिन्दुओं की एक पूरी फौज इस पुनीत कार्य मे सत्य का साथ देना चाहती है और बढ़चढ walk में भाग लेंगी। इस आयोजन में सभी देशभक्त संगठनों की मदद लेने का प्रयास किया जाएगा। वो भारत के सभी हिन्दूवादी संगठनों को इस आयोजन से जोड़ेंगे और पत्र लिखकर आमंत्रित करेगे।