नेहरू युवा केंद्र का यमुना स्वच्छता अभियान....

in #delhi2 years ago

जिला मध्य दिल्ली के सिविललाइन ब्लॉक के वजीराबाद में यमुना नदी के किनारे राम घाट पर नेहरू युवा केंद्र सेंट्रल दिल्ली द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत यमुना नदी को साफ रखने, आस पास फैले कूडे कचरे के सही निस्तारण, एकल उपयोग प्लास्टिक के संग्रह व निस्तारण के साथ साथ यमुना में मूर्ति विसर्जन के बजाय उनके लिए जगह जगह निर्धारित स्थानो पर आदरपूर्वक करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया. यमुना नदी के किनारे बसे हुए लोगों और दुकानदारों को श्री राजेश कुमार जादौन, उपनिदेशक, के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र, जिला मध्य दिल्ली द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए कूड़ेदान यानी डस्टबीन बांटे गए। यह अभियान पोषण माह में स्वस्थ पोषण - देश रोशन को ध्यान में रखते हुए यमुना के किनारे किया गया नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने जगत पुर रोड के लोगों को बताया सभी लोग कूड़ेदान में ही डालें हम कूड़ा जगह जगह डालते हैं वो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है वहीं हमारे पशु जैसे गाय आदि खाती है वो उनके साथ हमें भी नुकसान दायक है. इस अवसर पर महिला एवं कल्याण समिति की अध्यक्ष श्री मति विजय लक्ष्मी जी ने निवासियों और युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई. घर घर, दुकान - दुकान जाकर शपथ दिलाई और सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति महिला मंडल, गांधी यूथ क्लब, ए पी जे अबुल कलाम यूथ क्लब, जन शक्ति यूथ क्लब, नक्षत्र यूथ क्लब के सदस्यों और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक श्री मनोज, विवेक राकेश, कुमारी जया ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया. कार्यक्रम में 30 युवाओं ने भाग लिया.
राजेश कुमार जादौन, उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र सेंट्रल दिल्लीIMG-20220910-WA0091.jpg

Sort:  

सर मेने आपकी खबरे लाइक कर दी है आप भी मेरी खबरे लाइक करने की कृपा करें जी