प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह

in #delhi2 years ago

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आज सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से ई.डी. द्वारा नेशनल हैराल्ड मामले में बुलाने के विरोध में सत्याग्रह धरना किए गए व पदयात्रा निकालीं। हमेशा की तरह आज पुलिस की दमनकारी नीति जारी रही और गृहमंत्रालय के इशारे दिल्ली पुलिस ने कई जिलों में भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन होने नही दिया गया जबकि कई नेताओं को घरों में ही हाउस अरेस्ट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने पटपड़गंज, महरौली और बदरपुर जिला कांग्रेस कमेटियों में आयोजित सत्याग्रह में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
1658488016336.jpg

जिला कांग्रेस कमेटियों में आयोजित सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित, श्री रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक श्री विजय लोचव, बलराम तंवर, हरी शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरचरण सिंह, राजेश चौहान, विशाल मान, विष्णु अग्रवाल, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमेन परवेज आलम, कमलकांत शर्मा, प्रवक्ता विक्रम लोहिया, धीरज बसौया, दर्शन जाटव, वेदपाल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।1658488016324.jpg

चौ0 अनिल कुमार ने कहा तानाशाही मोदी सरकार की हठधर्मिता और निरंकुशता के चलते ई.डी. और सीबीआई विपक्ष और कांग्रेस के नेताओं पर स्वार्थ और बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही से देश का संविधान और लोकतांत्रिक प्रणाली खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि जब ई.डी. के पास कोई सवाल ही नही थे तो कांग्रेस अध्यक्ष को ई.डी. ने बुलाया क्यों? उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष सवाल देने के लिए मौजूद थीं तब उन्हें 4 दिन बाद क्यों बुलाया है, क्या अगले पूछताछ में सवाल मोदी सरकार तैयार करेगी? एक बहुत बड़ा प्रश्न जिसे देशवासियों को विचार करना चाहिए।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में सत्याग्रह करने के लिए एकत्रित होते है परंतु दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शिंकजा कसती है, उन्हें अपने नेता के समर्थन अभिव्यक्ति करने अधिकार क्यों नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आर.एस.एस. के कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस सुव्यवस्था के लिए काम करती है दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता जब विरोध करता है तब उन्हें जेल में डालने का आदेश पुलिस को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लोकतंत्र बचाने की बात करते है, सरकार आपकी है संविधान में संशोधन आप करते है लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा की दोहरी राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करके विपक्ष पर आरोप सिद्ध करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच को कभी भी दबाया नही जा सकता और न ही डराया जा सकता है।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#

Please follow me and like my post.👆🏻👆🏻