देश प्रेम देशभक्ति दिल से करें : प्रोफाइल पर झंडा लगाकर उसको दिल में बसाए

in #delhi2 years ago

जिन भाईयों ने अपने प्रोफाइल पर तिरंगा लगाया है,और 13अगस्त से 15अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे उनके देशप्रेम की, देशभक्ति की आदर करता हूं, तथा उनके कार्यों को सराहता हूं! पर आप सबके बीच इस मूहीम को लेकर अपने कुछ विचार रखना चाहता हूं!
प्रोफाइल पे तिरंगा लगाने से या घर पर लगाने से क्या हम देशप्रेमी हो जाते हैं,या देश के प्रति समर्पित हो जाते हैं! बिल्कुल भी नहीं सिर्फ तिरंगा लगा लेने से हम देशभक्त नहीं हो जाते 20220810_141122.jpg
देश के लिए हमारा जागरूक होना, देश के प्रति समर्पित होकर देश के उत्थान की सोचना,वा देश में ऐसे कार्य करना जो दुनिया में देश का परचम लहराए! देश की संस्कृति का अपने जीवन में अनुशरण करके संस्कृति वा परंपराओं को जीवित रखना! देश को साफ-सुथरा रखना! देश के महापुरुषों का सम्मान करना! देश के संविधान वा तिरंगे के प्रति दिल में सम्मान वा प्रेम रखना! मेरे नजर में ये सच्ची देशभक्ति है!

किसी के कहने पर तिरंगा लगाने का ट्रेंड चलाकर लाखों की संख्या में तिरंगा फहरा कर देशभक्त बनने की होड़ करते हैं हम! लेकिन 2-4 दिन बाद जब वही तिरंगा सड़कों पर गलियों में इधर उधर बिखरा लोगों के पैरों तले दबेगा तब क्या देशभक्ति मर जाती है! दिखावे की देशभक्ति मत करो ! बेसक तिरंगा ना लगाओ घरों में ना लगावो प्रोफाइल पर!पर उसके प्रति सम्मान हमेशा रखो दिल में! हाँ अगर आप जिम्मेदार बनके उसके हिफाजत की जिम्मेदारी लेते है, और इस बात की गारंटी देते हैं की एक भी तिरंगे का अपमान नहीं होगा,एक भी तिरंगा नही जाएगा कुड़े में,नाली में, सड़कों पर तो जरूर आप तिरंगा फहराए, लाखों की संख्या में फहराए! वरना दिखावे की देशभक्ति ना करें FB_IMG_1660043875396.jpg
मैं अपने विचार आप सभी के सामने प्रस्तुत कर रहा हूं, अगर कोई त्रुटि हो तो जरूर अवगत कराएं।और आप सब भी जरूर अपने -अपने विचार बताएं!