BJP की रैली और केजरीवाल का भाषण? AAP ने वीडियो दिखा लिए मजे

in #delhi2 years ago

गुजरात में भाजपा की एक रैली में डीजे पर गलती से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल का भाषण बजने की घटना सामने आई है। आप के गुजरात चीफ ने वीडियो शेयर किया है।

देश धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। शहर-शहर और गांव-गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बीच गुजरात में भाजपा की एक रैली में डीजे पर गलती से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल का भाषण बजने की घटना सामने आई है। आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

गोपाल इटालिया ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, ''गुजरात के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी और भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट की मौजूदगी में निकाली तिरंगा यात्रा में अरविंद केजरीवाल का स्पीच बज रहा है। मंत्री जी हाथ उठाकर इसको बंद करवा रहे है। केजरीवाल की स्पीच के शब्द और इनके चहेरे एक साथ देखो!! गुजरात मे झाड़ू चल रहा है।''

https://twitter.com/AamAadmiParty?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1558761003147350019%7Ctwgr%5E8440099a1ce9451e1c5602466f4849e62fa8be5c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fgujarat%2Fstory-arvind-kejriwal-speech-in-bjp-tiranga-yatra-in-gujarat-6937656.html

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, ''BJP की यात्रा में चला केजरीवाल का मैजिक। गुजरात के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी और बीजेपी सांसद रंजनबेन भट्ट ने खड़े होकर DJ द्वारा चलाई केजरीवाल जी की "भारत निर्माण" की स्पीच को ध्यान से सुना।''