रोहिणी विधानसभा के अंतर्गत राजा विहार कॉलोनी के हालात हुए खराब

in #delhi2 years ago

रोहिणी विधानसभा के अंतर्गत राजा विहार कॉलोनी के हालात हुए खराब। मानसून के सीजन में लोग नहीं निकल पा रहे हैं घरों से बाहर, दलदल बनी गलियां।

-- दिल्ली की रोहिणी विधानसभा में पिछले दो बार से लगातार विधायक भाजपा के विजेंद्र गुप्ता है और दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी की है। इन लोगों को शिकायत है कि ना तो यहां पर स्थानीय विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कोई सुध ली और नगर निगम ने भी कोई विकास कार्य किया। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार भी यहां काम नहीं कर रही है। यहां के लोग सभी सरकारों व प्रशासन से पूरी तरह से नाराज हैं। नालियां गंदगी से लबालब भरी हुई है, नालियों का पानी गलियों में आ जाता है और गलियों का और नालियों की जर्जर हालात होने की वजह से समस्या बनी हुई है। उनकी मरम्मत और नए बनाने का काम नहीं किया गया है। हर चुनाव से पहले यहां सभी राजनीतिक दल आकर बड़े-बड़े वायदे करते हैं लेकिन उसके बाद सब गायब हो जाते हैं।

IMG_20220714_195454.jpg
IMG_20220714_195437.jpg
फिलहाल यहां के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है और दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार व नगर निगम सभी से नाराज हैं।

Sort:  

All post like app bhe kar do mari post like 🙏🏻🙏🏻