अब ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी होगा हम सुधार -केजरीवाल

in #delhi2 years ago

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में ट्रांसपोर्ट को लेकर लिए गए निर्णय के बारे जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कई क्षेत्रों में जबरदस्त सुधार करने के बाद दिल्ली सरकार अब ट्रांसपोर्ट सेक्टर को लोगों के लिए आरामदेह और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने जा रही है। पहले दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत बसों की होती थी। कई सालों तक बसों की खरीद नहीं की गई थी। इस पूरे सिस्टम को ठीक करके पिछले डेढ़-दो साल से बहुत बड़े स्तर पर बसों की खरीद शुरू हो गई है। लोगों को आरामदायक सफर करने और दिल्ली के मौसम को ध्यान में रखते हुए खासकर इलेक्ट्रिक और एसी बसें से खरीदी जा रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट की बैठक में हुए फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस कैबिनेट की बैठक में 1950 बसों को खरीदने की मंजूरी दी गई है। यह 1950 बसें अगस्त-सितंबर महीने से आनी चालू हो जाएंगी और अगले साल सितंबर के महीने तक सारी बसें आ जाएंगी। इसके अलावा, अभी फिलहाल दिल्ली सरकार के पास 7200 से अधिक बसें हैं। दिल्ली के इतिहास में 7200 बसें भी आज तक कभी नहीं रही थीं। आने वाले समय में 1950 से और आ जाएंगी।

सभी ट्रांसपोर्ट सेक्टर को आधुनिक करने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में अच्छा परिवर्तन किया जा सके- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग 4880 बसों के अलग से टेंडर दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ अगले दो-तीन साल के अंदर कई बसें पुरानी हो जाएंगी और उनकी लाइफ खत्म हो जाएगी। इसलिए उन बसों को हटाना पड़ेगा। इन सबको जोड़ घटाकर दिसंबर 2024 तक हमारे पास दिल्ली की सड़कों पर 11,910 बसें होंगी। यह 11,910 बसों की संख्या दिल्ली की आवश्यकता के अनुरूप है। दिल्ली को करीब 11 से 12 हजार बसों की जरूरत है। दिसंबर 2024 तक हम अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे कि हमारे पास करीब 11910 बसें होंगी। इस तरह 2024 तक दिल्ली की सड़कों पर पर्याप्त बसें होंगी। अब हमारा मकसद है कि पूरे ट्रांसपोर्ट सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए। जितने भी अलग ट्रांसपोर्ट के साधन हैं। जैसे, टैक्सी है, ऑटो है, मेट्रो है, बसें हैं, इन सबको इंटीग्रेट किया जाए। इन सारे सेक्टर को आधुनिक किया जाए, उसके उपर अब हम ध्यान देंगे, ताकि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में मूलचूल और अच्छा परिवर्तन किया जा सके।
1656499550465-01.jpeg

Sort:  

नमस्कार

हमने आप की खबरों को लाइक कर दिया

आपने हमें सेवा का मौका दिया

आपकी इच्छा हो तो हमारी खबरों को लाइक और फॉलो करें

क्योंकि लाइक से ही आपको कॉइन मिलेगा खबर को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें