स्वामी सूर्य प्रकाश विश्व बौद्धिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

in #delhi2 years ago

स्वामी सूर्य प्रकाश विश्व बौद्धिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
लाडो फाउंडेशन के ट्रस्टी बीपी टंडन एवं सुरेंद्र मलिक ने दी बधाई

नई दिल्ली। मां सरयू के पावन तट पर स्थित सिद्धपीठ लक्ष्मण किला सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ उसके प्रचार-प्रसार में भी निरंतर अपना योगदान देती रही है। यह वही स्थान है जहां से अनेकों विद्वानों ने अपना प्रभाव अयोध्या या भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैलाई है। वर्तमान पीठाधीश्वर महंत मैथिली शरण महाराज के शिष्य सूर्य प्रकाश शरण बिहार में हुई विश्व सनातन वैदिक संघ की बैठक में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत किए गए। जिससे संत समाज में ही नहीं बल्कि सनातन संस्कृति को पुष्पित, पल्लवित करने वाले सभी लोगों में खुशी की लहर है, और युवा संत को सभी ने आशीर्वाद दिया।
वर्तमान समय में अगर युवा अपने कर्तव्य को समझेगा तो निश्चित ही सनातन संस्कृति पूरे विश्व में स्थापित होगी और भारत विश्व गुरु बनेगा। महंत मैथिली रमण शरण महाराज ने अपने आशीर्वाद में कहा कि निश्चित ही सूर्य प्रकाश शरण सनातन संस्कृति को विश्व के कोने कोने में पहुंचाने का कार्य करेंगे और जो भी लोग सनातन संस्कृति से किसी कारण बस दूर हो गए हैं उनको भी जोड़ने का कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सूर्य प्रकाश शरण ने बताया कि मैं उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में सनातन वैदिक धर्म का प्रचार करूंगा और गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से सभी को जोड़ने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को मजबूत करने की जरूरत है जिसके लिए विद्वानों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की आवश्यकता है। मेरा प्रयास यही रहेगा कि सभी लोगों को सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के साथ विश्व सनातन वैदिक संघ से जोड़ करके देश को और प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करना है और सनातन संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना है।
वहीं लाडो फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ वीपी टंडन एवं ट्रस्टी सुरेंद्र मलिक ने सूर्य प्रकाश जी को बधाई देते हुए कहा कि आपके प्रदेश अध्यक्ष बनने से सनातन संस्कृति और मजबूत होगी। जो लोग इस संस्कृति से किसी कारण बस दूर होते जा रहे हैं आप उन्हें जोड़ने का काम करेंगे इसके लिए आपको साधुवाद।
सुरेंद्र मलिक ने बताया की अप्रैल के महीने में अयोध्या धाम के लक्ष्मण किला में श्री राम रतन सम्मान समारोह हुआ था जिसमें सूर्य प्रकाश जी ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि उस कार्यक्रम में उनके साथ साथ दिल्ली के और भी तमाम धार्मिक एवं सामाजिक लोगों को शिरकत करने का मौका मिला था। उस कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश जी की प्रतिभा को सभी ने देखा।
सुरेंद्र मलिक ने कहा कि यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है और अब सनातन संस्कृति और अधिक मजबूत होगी।surya prakash sharan.jpg