द्रौपदी मुर्मू की जीत में बड़ा लाभ देख रही भाजपा, आधी आबादी को संदेश; विपक्ष की बढ़ी दिक्कतें

in #deepakpalnews2 years ago

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद सामाजिक समीकरणों पर व्यापक असर पड़ेगा ही, भाजपा को इसका राजनीतिक लाभ भी मिलेगा। भाजपा ने आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा कर सबसे पिछड़े वर्गों में एक आदिवासी समुदाय को अपने साथ खड़ा कर लिया है। साथ ही, देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को भी बड़ा संदेश दिया है। संदेश साफ है कि महिला सशक्तिकरण उसका वादा ही नहीं, पक्का इरादा भी है।

राजनीतिक दृष्टि से भाजपा को इसका सीधा लाभ देश की 47 लोकसभा और 487 विधानसभा सीटों पर मिलने की संभावना है जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अन्य तमाम सीटों पर भी इस वर्ग का समर्थन उसे हासिल हो सकता है।