आरएसएस की नामदेव शाखा का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

1000048185.jpg

आगरा।आज माँ दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति आरएसएस की नामदेव शाखा में परम पूज्य भगवाध्वज के प्रति समर्पण भाव से गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश पंडित ने की,मुख्य वक्ता श्री पूरन चंद्र अग्रवाल एवं सतीश शर्मा रहे।
मुख्य वक्ता श्रीमान पूरनचन्द्र अग्रवाल जी ने आरएसएस की स्थापना से लेकर आज तक के परिप्रेक्ष्य को बताया साथ ही गुरु एवं गुरुदक्षिणा के विषय पर स्वयंसेवको को बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्रजेश पंडित (अध्यक्ष-संकल्प सेवा संस्था,महामंत्री-फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल) ने कहा कि संघ वर्ष में सिर्फ 1 बार ही गुरुदक्षिणा के माध्यम से परम पवित्र भगवाध्वज को गुरु रूप में समर्पण करता है।प्रत्येक स्वंयसेवक को समर्पण भाव से गुरुपूजन अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में एकल गीत हरिकेश जी ने एवं गणगीत यतेंद्र सिंह एडवोकेट ने प्रस्तुत किया।मुख्य शिक्षक नवीन गुप्ता जी रहे।
दर्जनों समर्पित स्वयंसेवको ने समर्पण भाव से गुरुपूजन किया।