प्रजापति चेतना सभा ने सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

प्रजापति चेतना सभा ने सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

मेहनत का मिला फल, मेधावियों के खिले उठे चेहरे

  • मेधावियों के माता-पिता, अभिभावक एवं शिक्षक भी इस सुनहरे पल के गवाह है

  • जनपद के सैंकड़ों छात्रों को मिला मंच पर सम्मान, प्रजापति एकता के गुंजे जयकारे

1000053110.jpg

आगरा। प्रजापति चेतना सभा आगरा द्वारा जनपद के प्रजापति समाज के होनार छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रजापति समाज के बच्चों के चेहरे खिल उठे।
आपको बता दें कि रविवार को श्याम होटल में प्रजापति चेतना सभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद आगरा के 120 छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रजापति समाज के भामाशाह उद्योगपति आर. बच्चू सिंह प्रजापति (चेन्नई) वाले थे। विशिष्ठ अतिथि महावीर शास्त्री राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अ.भा. प्रजापति कुम्भकार संघ (दिल्ली), एल.सी. राठौर (दिल्ली), यशपाल गोला प्रदेश मंत्री ओ.बी.सी. मोर्चा, सोवरन सिंह प्रजापति रि. कर अधीक्षक, सोनी कुमार प्रजापति (संयोजक), रविकान्त दक्ष, डॉक्टर भगवान दास दछ ने प्रजापति समाज के बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनपाल प्रजापति ने की। मीडिया प्रभारी सुमित प्रजापति ने बताया कि सच कहें तो बच्चे शिक्षक व अभिभावकों के संतुलित सहयोग से ही बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। आज जिन्हें सम्मानित किया गया है,
1000053114.jpg

उनके सम्मान में अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान निहित है। संचालन सोनी कुमार प्रजापति, डॉ राधा रमन गोला, जोगेन्द्र प्रजापति, उमेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर महावीर शास्त्री, सोहनलाल आर्मी, पार्षद हेमंत प्रजापति पंकज दक्ष, रविन्द्र दक्ष प्रजापति, विजय गोला मौजूद रहे।