एक युग का अंत, नही रहे सपा संरक्षक, धरतीपुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव!!

in #death2 years ago

वर्थियम संवाददाता - आलोक श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - समाजवादी पार्टी के मुखिया, संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन 82 वर्ष की अवस्था में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ। वो यूरिन और किडनी के इन्फेक्शन से पीड़ित थें और पिछले 22 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थें।
IMG-20221010-WA0004.jpg

धरतीपुत्र की उपाधि

अपने संघर्षों की बदौलत जनता ने उन्हें धरतीपुत्र की उपाधि दी। उन्होंने हमेशा से दलितों और शोषितो की आवाज सदन से सड़क तक उठाई, तथा जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहें।

भारत के रक्षा मंत्री भी रहे

भारत की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले मुलायम सिंह यादव जी को भारत के रक्षा मंत्री का भी दायित्व मिला, जिसको उन्होंने बखूबी निभाया।