बाढ़ : बड़ी नहर में डूबे दो किशोरों की मौत, घरों में मातम

in #death2 years ago

गाजीपुर। जनपद के उत्तरौली गांव अंतर्गत बड़ी नहर में रविवार को अपराह्न ढ़ाई बजे बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे दो किशोर अचानक डूब गए। उनकी तलाश के बाद किसी तरह उन्हें गहरे पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में लोग उन्हें सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलोकपुर गांव निवासी विकास राम (15) पुत्र गुप्ता राम और राकेश राम (16) पुत्र विजय राम निवासी त्रिलोकपुर डूबने लगे। यह देख बगल के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर पडी तो शोर करते हुए वह मौके पर पहुंच गए और दोनों को बचाने की कोशिश करने लगे। दोनों किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस दोनों को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ,जबकि गाँव में सन्नाटा पसर गया। दोनों डूबे किशोर के परिजन रोते विलखते हुए मौके पर पहुंचे। मृतक विकास के पिता गुप्ता राम ने बताया कि उनका पुत्र कक्षा नौ का छात्र था। वह अपने दो भाई व चार बहनों में चौथे नंम्बर पर था। मृतक की मां मीरा का रो -रो कर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि गाँव का ही एक अन्य राकेश राम पुत विजय राम, जो हाईस्कूल का छात्र था। दोनों गाँव के ही चार पांच अन्य लोगों के साथ साईकिल से गये थे। बताया कि मृत राकेश अपने दो भाई व एक बहन में माझिल था। परिजनों ने बताया कि मृतक की मां सरोज देवी व अन्य परिजन घटना के बाद से ही बदहवाश पडे थे।
घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम राजेश चौरसिया, थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है। बताया कि शासन के द्वारा आपदा राहत की धनराशि जल्द ही दोनों पीडित परिजनों को उपलब्ध करा दी जाएगी।IMG-20220821-WA0203.jpgIMG-20220821-WA0201.jpgIMG-20220821-WA0202.jpg