रात में की गई थी हत्या, दर्ज हुआ मुकदमा; अभी नहीं लगा कोई सुराग

in #deathlast month

आगरा 14 अगस्त : (डेस्क) आगरा में सोल फैक्टरी के मालिक संजीव गुप्ता की हत्या रात में की गई थी। परिवार के लोगों की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को इस मामले में अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

1000038443.jpg
Image credit :- amar ujala

सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में सोल फैक्टरी मालिक की गला रेतकर हत्या
सोमवार सुबह श्रमिकों के पहुंचने पर फैक्ट्री में प्रथम तल पर रहने वाले कारीगर ने गेट खोला। कार्यालय के अंदर पलंग पर कारोबारी का खून से लथपथ शव पड़ा देख होश उड़ गए। कार्यालय में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। डीसीपी सिटी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के पीछे रंजिश और नजदीकी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा
मूलरूप से फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित लोहिया नगर के संजीव गुप्ता की सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र एफ-53 में सोल फैक्ट्री है। ऑर्डर पूरा कराने के लिए वे रात में फैक्ट्री के भूतल पर बने अपने कार्यालय में रुक गए थे। पीड़ित परिवार ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

हत्या की गई रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच
कारोबारी की हत्या रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच की गई थी। फैक्ट्री में सुबह जब कारीगर पहुंचे तो उनकी लाश देखकर चीखपुकार करने लगे। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं।

पुलिस ने किया क्राइम सीन का मुआयना
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और क्राइम सीन का मुआयना किया। डीसीपी सिटी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के पीछे रंजिश और नजदीकी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

संजीव गुप्ता की थी सोल फैक्टरी
मूलरूप से फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित लोहिया नगर के संजीव गुप्ता की सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र एफ-53 में सोल फैक्ट्री है। ऑर्डर पूरा कराने के लिए वे रात में फैक्ट्री के भूतल पर बने अपने कार्यालय में रुक गए थे।

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा
पीड़ित परिवार ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी की हत्या रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच की गई थी।

पुलिस ने किया क्राइम सीन का मुआयना
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और क्राइम सीन का मुआयना किया। डीसीपी सिटी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के पीछे रंजिश और नजदीकी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।