कुएं में उतरता मिला वृद्ध महिला का शव

in #deadlast month

1000183980.jpg

मंडला:-निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरा में स्थित कुआ में एक वृद्ध महिला का शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को कुए में देखते ही इसकी जानकारी निवास पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला गया। मृत महिला की शिनाख्त सवनी बाई पति मनोहर सिंह 65 वर्ष ग्राम छपरा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

1000183981.jpg

जानकारी के अनुसार सवनी बाई पति मनोहर सिंह परस्ते अपने घर से सुबह बाहर खेत की तरफ गई हुई थी, घंटो बाद भी वह घर नहीं लौटी। इसी दौरान ग्राम छपरा का ही एक व्यक्ति अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह कुआ की तरफ गया और देखा की पानी में एक शव तैर रहा हैं। वह तुरंत इसकी सूचना अन्य लोगो को दी और निवास पुलिस को भी सूचित किया। मृतिका की शिनाख्त गांव की ही सवनी बाई के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया वृद्ध महिला की मौत पानी में डूबने से हुई हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।