यमुना नदी का दौरा महज दिखावा

सोनीपत से गुजरने वाली यमुना क्षेत्र में मानसून सत्र से पहले ठोकरें रिपेयर और नई ठोकरे लगाने के लिए जिला प्रशासन हर साल जिला उपायुक्त के नेतृत्व में एक दौरा करता है और इसी कड़ी में आज उपायुक्त ललित सिवाच के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने यमुना क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन दौरा खत्म करने के बाद जब पत्रकारों ने उपायुक्त मोहदय से सवाल किया कि आनंद एंड कंपनी द्वारा एक अवैध पुल माइनिंग के लिए बनाया गया है।इस के सवाल पर उपायुक्त महोदय बौखला गए और बोले आज का दौरा केवल बाढ़ नियंत्रण करने के लिए किया गया है।अप्रैल में सरकार को इसके लिए रिपोर्ट भेज दी जाती है।आप क्या पूछना चाह रहे हो।
Screenshot_20220420_125105.jpg

हरियाणा सरकार ने यमुना क्षेत्र में खनन के लिए परमिशन दे रखी है, लेकिन कुछ कंपनियां अवैध तरीके से यमुना में पुल बना कर यमुना से खनन कर रही है जो कि कानूनी रूप से गलत है। जिसके चलते सोनीपत सिंचाई विभाग ने माइनिंग कंपनी आनंद एंड एसोसिएट्स एक मुकदमा दर्ज करवा रखा है, और इसी संदर्भ में आज मीडिया ने जब आज सोनीपत के उपायुक्त ललित सिवाच से जब सवाल किया गया तो वह बौखला गए और उन्होंने कहा कि आज यमुना क्षेत्र का दौरा केवल बाढ़ नियंत्रण करने के लिए है और सवालों से बचते हुए नज़र आए।