हिन्दू उत्सव समिति द्वारा बबीना विधायक का जन्मदिन मनाया गया।

IMG-20221011-WA0012.jpg
वृंदावन की आकर्षक झांकी के साथ दशहरा मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।

बरुआसागर। सोमवार को बबीना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजीव सिंह पारीछा का जन्मदिन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा नृत्य और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति के साथ केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बबीना विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती कमली सिंह पारीछा द्वारा केक काटा गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जालौन प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि का स्वागत मुख्य आयोजक रूपेश नायक सहित उनकी टीम ने माला पहनाकर किया।कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हरदेवी ओमी कुशवाहा ने बबीना विधायक को जन्मदिन पर बधाई देते हुए दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। बबीना विधायक के जन्मदिन पर आयोजित दशहरा मिलन समारोह में आए वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह के कदमों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हरदेवी कुशवाहा ने भी तालकदम मिलाए। संजीव श्रृंगी ऋषि ने आयोजक रूपेश नायक और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन समाज और धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करता है, योगी सरकार में ही इस प्रकार के आयोजन रात्रि में किया जाना संभव हो पाए हैं। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता सिंघई संदीप जैन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक राजीव सिंह पारीछा बेहद सादगी पसंद, मिलनसार और हर पल लोगों की मदद करने वाले विधायक हैं।अपने पति के जन्मदिन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बर्थडे केक काटते हुए कमली सिंह पारीछा ने कहा कि विधायक राजीव सिंह पूरी विधानसभा को अपना परिवार मानते हुए हर पल मदद के लिए तत्पर रहते हैं, जनता जनार्दन का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दूसरी बार राजीव सिंह को एतिहसिक जीत दिलाकर मान बढ़ाया है इसके लिए उनका परिवार हमेशा ऋणी रहेगा।
IMG-20221011-WA0013.jpg इस मौके पर सत्येंद्र त्रिपाठी, कैलाश कौशिक, रज्जू साहू, आनंद सोनी, बालचंद्र राय, रजनीश शर्मा, सुनील अल्या, विजय दुबे सनोरा, ओमप्रकाश मिश्रा, संदीप बेबी जैन, ओमी कुशवाहा, रामबिहारी दुबे, देवेंद्र बाजपेई, उद्भव दीक्षित, उमंग तिवारी, रोहित चौबे, अनुभव चौबे, अनिल नायक, सौरभ पाठक, पवन कुशवाहा हरपुरा, शिवम नापित, करन सेन, शोभाराम सेन, हनी साहू, राहुल वर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिंघई संदीप जैन और आभार आयोजक रूपेश नायक द्वारा किया गया।
राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।