**ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते, हमला कर दें तो नामुमकिन है बच पाना**

in #dangerous2 years ago

कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। खतरे की आहट होने पर वह सामने वाले पर अटैक कर देते हैं। इनके चंगुल से बच पाना नामुमकिन होता है। अगर आपके पास भी ऐसे कुत्ते हैं, तो आप सावधान हो जाइए। आज हम आपको कुत्तों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पिटबुल
पिटबुल दुनिया के खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। हालांकि माना जाता है कि यह अपने मालिक के साथ वफादारी, दोस्ताना और भरोसे के साथ रहते हैं।
pitbull.jpg

रोटवीलर
दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं।
rottweiler.jpg

जर्मन शेफर्ड
इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि सबसे ज्यादा लोग पसंद जर्मन शेफर्ड को करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं।
German-Shepherd-dog-Alsatian.webp

चाउ-चाउ
चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जाता सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।
chau-chau-795x385.jpg

प्रेसा कैनारियो
दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के कुत्तों में प्रेसा कैनारियो भी शामिल है। अफ्रीका में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कुत्तों का वजन इंसान के बराबर होता है। यह 60 Kg. तक होते हैं। इनको बेहद खतरनाक माना जाता है। अगर यह किसी पर हमला करते हैं तो उसका बचना बेहद मुश्किल होता है।
presa.jpeg

Sort:  

Please follow me and like my news🙏🙏🙏🙏