किशुनगंज में शराबियों के साथ महिला ने ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला

in #damohnews2 years ago

किशुनगंज में शराबियों के साथ महिला ने ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला, गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती...
IMG-20220803-WA0002.jpg

दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ चौकी अंतगर्त आने वाले किशुनगंज में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का घटना क्रम सामने आया है घायल को गम्भीर अवस्था मे डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

IMG-20220803-WA0003.jpg

प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशनगंज निवासी राम पंडित व पत्नी क्रांति ने बताया कि प्रतिदिन शराब के नशे में विक्की गौर और गिल्लू रैकवार घर के सामने गाली गलौच करते थे।

IMG-20220803-WA0001.jpg

जिन्हें कईं वार मना किया उसके बाबजूद भी यह नहीं माने जिसके चलते आज शराब के नशे में आरोपी अपनी पत्नी के साथ घर आया और किराए पर ऑटो ले चलने की बात कही वही घायल के द्वारा मना करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है।