महिला जैन मिलन नेमिनगर शाखा की मासिक बैठक सम्पन्न

in #damoh2 years ago (edited)

IMG-20220929-WA0051.jpgदमोह। महिला जैन मिलन नेमिनगर शाखा दमोह क्षेत्र 10 की मासिक बैठक का आयोजन वीरांगना सुधा जैन के निवास पर क्षमावाणी के रूप मेँ किया गया। महावीर प्रार्थना के साथ ब
बैठक की शुरुआत हुई, मनोरंजक गेम हुऐ, गेम की गिफ्ट आयोजक द्वारा वितरित की गई। बैठक में आगे तीर्थ वंदना के रूप इस विषय पर चर्चा हुई। सभी ने स्वीकृति प्रदान की। बेटी दिवस के उपलक्ष्य मेँ एक संगोष्ठी रखी। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार सभी ने रखे। सुधा जैन द्वारा स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हुआ। अंत मेँ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कविता ऋषभ जैन द्वारा आभार व्यक्त कर मीटिंग की समाप्ति हुई। बैठक मेँ क्षेत्रीय सह चेयर पर्सन वीरांगना रश्मि जैन, अध्यक्ष चंद्रप्रभा जैन, मंत्री सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अनीता जैन, रोशनी जैन, सीमा जैन दिगंबर, नेहा जैन, सीमा जैन पारस, वीरांगना शोभा जैन, डॉक्टर सविता जैन, डॉक्टर रश्मि जैन, सुधा जैन, पदमा जैन, डॉली जैन, पल्ल्वी जैन, रागनी जैन, प्रियंका जैन, सुषमा जैन की उपस्थिति रही।