विरागोदय तीर्थ पर होगा उद्‌भुत महा महोत्सव

in #damoh2 years ago (edited)

IMG-20220930-WA0001.jpg
दमोह। पथरिया-विरागोदय तीर्थधर्मधाम में गणाचार्य विराग सागर जी महामुनिराज ससंघ की लगभग 300 से अधिक पिच्छी के पावन सानिध्य में १ फरवरी से १५ फरवरी 2023 तक विशाल महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसमें लगभग 80 मंदिरों के लगभग १००८ जिन बिम्बो की प्राण प्रतिष्ठा के लिये लगभग १५०० अनुष्ठान, कर्ताओं के जोड़ें अर्थात 3000 अनुष्ठान कर्ताओं द्वारा पूजन अर्चना तथा यति सम्मेलन व युगप्रतिक्रमण युवा सम्मेलन,महिला सम्मेलन सर्वधर्मसम्मेलन राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी, प्रतिभा सम्मान, विश्व शान्तिमहायज्ञ गजरथ महोत्सव महामस्तकाभिषेक एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

IMG-20220930-WA0002.jpg
विरागोदय तीर्थ पर १००८ श्री धर्मनाथ भगवान की ३१ फुट उत्तंग एवं २७-२७ फुट उत्तंग भी आदिनाथ भगवान एवं श्री महावीर स्वामी जी की विशाल मूर्तियां ५७ उत्तंग वेदिका पर विराजमान जो रेल मार्ग एवं दमोह पथरिया बस मार्ग पर दूर से भी दर्शनीय होगी ऐसा अनुपम तीर्थ क्षेत्र जो प्राकृतिक सौंदर्य एवं शान्त वातावरण से युक्त है। महामहोत्सव हेतु विभिन्न समितियों का गठन प्रारंभ कर कार्य प्रारंभ तेज गति से किया जा रहा है*।