भाजपा महिला मोर्चा के विधानसभा एवं मंडलों के प्रभारी घोषित

in #damoh2 years ago

दमोह - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया की अनुमति और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने महिला मोर्चा के विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारियों की घोषणा की जिसमें पथरिया विधानसभा प्रभारी माया पटेल, दमोह विधानसभा प्रभारी अनुराधा गोस्वामी, जबेरा विधानसभा प्रभारी सुमन उपाध्याय, हटा विधानसभा प्रभारी अंजना चौबे तथा मंडल प्रभारियों में पथरिया सुमन पटेल, बटियागढ़ सदगुवां सीमा पटेल, नरसिंहगढ़ राधा सोनी, फतेहपुर सीमा पटेल, दमयंती मंडल अंजली राय, दीनदयाल मंडल सुशीला राय, अभाना संगीता जैन, बांदकपुर बांसा दुर्गेश मिश्रा, जबेरा संगीता जैन, वनवार शिवा चौबे, नोहटा आरती राय, तारादेही राधा सोनी, तेंदूखेड़ा माधुरी ठाकुर, तेजगढ़ आरती राय, हटा नगर संगीता जैन, हटा ग्रामीण संगीत जैन, मडियादो संगीता राय, कुम्हारी पटेरा किरण साहू, हिंडोरिया सुशीला राय को घोषित किया।
सभी नियुक्त किये गये प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें।