कन्या शाला जबेरा में पुलिस ने मानव तस्करी से बचाव हेतु जानकारी दी

in #damoh2 years ago

IMG-20220928-WA0047.jpg
दमोह/जबेरा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस थाना जबेरा द्वारा ग्राम के विद्यालय शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में मानव तस्करी एवम दुर्व्यवहार पर विस्तृत जानकारी एवम बचाव के उपाय बताए गए । पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में मानव तस्करी एवम उनके साथ दुर्व्यहार यह विश्व का सबसे संघठित अपराधों में से एक है जिसमे नए नए लड़के लड़कियों को इस गिरोह द्वारा निशाना बनाया जाता है सबसे पहले उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन जैसे शादी करवाना, नोकरी दिलाना, विदेश यात्रा इत्यादि जिसके जाल में नई पीढ़ी आसानी से आ जाती है फिर इन्हें ये लोग बाहर ले जाते है जहां इनसे बलात कार्य करवाये जाते इनकी इक्छा के विरुध्द इन्हें जानलेवा एवम अनैतिक धंधो में लिप्त कर दिया जाता और इनकी हत्या करके इनके मानवीय अंगों को निकालकर दुसरो को बेचकर ये पैसा कमाने का कार्य करते है। उपर्युक्त अवसर पर मुसीबत में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 एवम 1090 की जानकारी भी दी गई। तथा छात्राओं से कहा गया कि अगर आपको रास्ते या कही और कोई परेशान करता है तो इन नम्बरो पर सूचित करने कहा गया साथ ही छात्राओं से कहा गया कि वह प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित हो । तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर विद्यालय एवम अपने घर मे बताने कहा गया।पुलिस प्रशासन के प्रति आभार विद्यालय प्राचार्या विमला धुर्वे एवम शिक्षक राजेश जैन ने व्यक्त किया वही शिक्षक आर के शर्मा ने इस जानकारी को बहुत ही सराहनीय एवम सारगर्भित कहा गया। पुलिस थाना जबेरा से महिला प्रधान आरक्षक स्वाति तिवारी, सतीश नामदेव की उपस्थित रही।