मंडलायुक्त ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा

IMG-20220615-WA0044.jpg

बरेली, 14 जून। मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि वृहद स्तर पर पौधारोपण के कार्य मे जन सहभागिता को सुनिश्चित किया जाए और ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण के प्रति जन जागरूकता को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस के आयोजन में भी जन सहभागिता के साथ साथ जागरूकता अभियान पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है।

IMG-20220615-WA0045.jpg

मंडलायुक्त आज कमिश्नरी सभागार में वृक्षारोपण, पर्यावरण, योग संचारी रोगों की रोकथाम आदि से सम्बंधित मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में नगर आयुक्त श्री अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री वीके सिंह, अपर आयुक्त श्रीमती प्रीति जायसवाल, वन कंजरवेटर श्री विजय सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के अधिकारियों ने जूम एप के माध्यम से भाग लिया।

IMG-20220615-WA0043.jpg

मंडलायुक्त ने मंडल में वृक्षारोपण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि वन विभाग सहित सभी विभागों के लिए पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है, उसे पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए स्थान का चयन तथा गड्ढों की खुदाई का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए। बैठक में वन संरक्षक श्री विजय सिंह ने अवगत कराया कि बरेली मंडल में वर्ष 2022-23 में कुल 1,94,88,944 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बरेली में 4271778, बदायूं में 5473726, शाहजहांपुर में 5909258 तथा पीलीभीत में 3834182 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि मंडल में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में पौध उपलब्ध है।

IMG-20220615-WA0038.jpg

मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने इसी क्रम में अमृत वन स्थापना की प्रगति के सम्बन्ध में कहा कि मुख्य विकास अधिकारियों द्वारा अपने अपने जनपद में पंचायत राज विभाग को निर्देशित किया जाए कि इस कार्य में सक्रियता की आवश्यकता है। मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि मंडल में अमृत वन महोत्सव के लिए 2426 ग्राम पंचायतों तथा 58 नगर निगम/नगर पालिकाओं का चयन किया गया है जहां संबंधित विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहजन के पौधे लगाए जाने के कार्य में इस वर्षा ऋतु में तेजी लाई जाए।
मंडलायुक्त ने आगामी 21 जून को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय अष्टम योग दिवस एवं 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह से सम्बंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर इसके आयोजन में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें आमंत्रित किया जाए तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि बरेली मंडल में कुल 22 लाख लोग योग सप्ताह एवं योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बरेली में 8, बदायूं में 6, शाहजहांपुर में 5 एवं पीलीभीत में 3 लाख लोग योग के उक्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंडलायुक्त ने संचारी रोग एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा में कहा कि वर्षा से पूर्व ही संचारी रोगों के फैलाव को रोकने के समुचित प्रबंध कर लिए जाएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए निर्धारित मानक की प्लास्टिक के अतिरिक्त अन्य प्रकार की प्लास्टिक के उपयोग को रोके जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा प्रगति से अवगत कराया जाए।

Sort:  

सर जी हमने आपकी खबरों को लाइक किया है
आप भी हमारी खबरों को लाइक करियेगा

जरूर भाई