आईटीबीपी के जवानों ने मिलकर अमृत महोत्स्व पर आयोजित की तिरंगा रैली

in #dailynews2 years ago

IMG-20220810-WA0079.jpg

बरेली । आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ पर हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली एवं तृतीय वाहिनी द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। श्री गिरीश चंद्र उपाध्याय, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली तथा श्री विपिन कुमार सेनानी तृतीय वाहिनी के मार्गदर्शन में इस रैली का आयोजन किया गया। इसमें आइटीबीपी के सभी पदाधिकारी शामिल थे । इसके अलावा इस आइटीबीपी केंपस की सभी महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

IMG-20220810-WA0087.jpg

श्री गिरीश चंद्र उपाध्याय उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, बरेली द्वारा गांव गांव में झंडे वितरित किए गए तथा स्कूली बच्चों को झंडे वितरित किए गए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोगों में जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस का मार्गदर्शन सहायक सेनानी चित्रारेखा शर्मा द्वारा किया गया। भारत में 15 अगस्त 2022 की तैयारियां जोरों पर चल रही है। भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारत सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। 'हर घर तिरंगा' अभियान 15 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराना है।

Sort:  

Good news