हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, का बरेली अभियान जोरों शोरों पर

in #dailynews2 years ago (edited)

Screenshot_2022-08-09-23-38-39-68.jpg

बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे, हर-घर तिरंगा अभियान के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और बरेलीवासियों ने आज एकत्र होकर शहर में तिरंगे की एक बड़ी रैली निकालकर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के अभियान को जन-जन तक पहुंचाया इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद पंकज अरोड़ा को याद करते हुए शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक, थाना प्रेमनगर क्षेत्र के डी.डी.पुरम चौराहे से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया, जिसके चलते प्रेम नगर थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मौक़े पर मौजूद रह कर व्यवस्थाओ को मजबूत बनाये रखा

Screenshot_2022-08-09-23-40-40-86.jpg

हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से अपील करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, बरेली के सभी नागरिकों को अपने घर पर एक तिरंगा जरूर लगाना है, पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए यह संदेश दिया कि सभी नागरिकों को आजादी के इस अमृत महोत्सव पर जब हम अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाएंगे,

Screenshot_2022-08-09-23-38-31-32.jpg

बरेलीवासियों और देश के नागरिकों को चाहिए कि वह अपने घर पर एक तिरंगा जरूर लगाएं और अपनी एकता का प्रतीक दें। ये भव्य रैली शहीद पंकज अरोड़ा चौक डीडी पुरम से प्रारंभ होकर धर्म कांटा कोहांड़ापीर, कुतुबखाना चौराहा, जिला अस्पताल, पटेल चौक, चौकी चौराहा, होते हुए शहीद स्तंभ कमिश्नरी गेट पर पूरी हुई।

Screenshot_2022-08-09-23-38-49-15.jpg