साइबर ठगों का गैंग सक्रिय, ADM मनोज सिंह शिकार होते-होते बच्चे!

in #cyber2 years ago

वर्थियम संवाददाता - आलोक श्रीवास्तव

संत कबीर नगर - जिले के ADM मनोज सिंह साइबर ठगी के शिकार होते-होते बचे। आपको बताते चले कि मामला संत कबीर नगर जिले के प्रशासनिक अफसर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंह के साथ हुई घटना का है जिसमे साइबर ठगों ने व्हाट्स एप पर जिलाधिकारी महोदय की फोटो लगाकर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंह को ठगने का प्रयास किया।
FeomL7HaMAA5z5X.jpeg

अपर जिलाधिकारी मनोज सिंह ने जब मामले को समझा तो साइबर ठगों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाही पर उसने जानकारी नही दी।
FeomLWsacAATf3E.jpeg

प्रतिदिन आती हैं साइबर ठगी के शिकार लोगो की सूचना

आपको बताते चले कि भारत में प्रतिदिन हजारों लोग साइबर ठगी के शिकार होते हैं। अब सबसे बड़ी बात यह है की अगर साइबर ठग प्रशासनिक अधिकारी से नही डर रहे हैं तो आम जनमानस का क्या होगा।
इसको लेकर अपर जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों और साइबर सेल को जानकारी प्राप्त करने और इनके गिरोह को धर दबोचने का आदेश दिया है।