CWG 2022 India Schedule Day 8: आज से शुरू होंगे कुश्ती के मुकाबले..5 अगस्त का पूरा शेड्यूल

in #cwg2 years ago

IMG_20220805_172616.jpgCWG 2022: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) का आज (5 अगस्त) आठवां दिन है. आज कुल 17 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. भारतीय खिलाड़ी (Indian Athletes) आज किसी भी गोल्ड मेडल इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे हालांकि वह एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं से लेकर बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स के नॉक आउट मुकाबलों में नजर आएंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज से कुश्ती के भी मुकाबले शुरू हो रहे हैं. भारत के 6 पहलवान यहां दम दिखाएंगे. महिला हॉकी के लिए भी आज एक अहम मुकाबला होगा. हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी.

लॉन बॉल्स

दोपहर 1 बजे: भारत vs इंग्लैंड (महिला पेयर, क्वॉर्टर फाइनल)

शाम 4.30 बजे: भारत vs कनाडा (पुरुष फोर्स, क्वार्टर फाइनल)

कुश्ती: दोपहर 3 बजे से

मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125kg)

बजरंग पूनिया (पुरुष, 65kg)

अंशु मलिक (महिला, 57kg)

दीपक पूनिया (पुरुष, 86kg)

दिव्या काकरान (महिला, 68kg)

साक्षी मलिक (महिला, 62kg)

टेबल टेनिस

दोपहर 2 बजे: शरद कमल, श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16)

दोपहर 2 बजे: साथियान गणानासेकरन, मनिका बत्रा (मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16)

शाम 4.30 बजे: मोनिका बत्रा, दिया पराग (महिला डबल्स, राउंड ऑफ 32)

शाम 5.05 बजे: शरद कमल (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 32)

शाम 5.45 बजे: साथियान गणानासेकरन, पारुल मैक्क्री (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 32)

रात 9.30 बजे: श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन (महिला डबल्स, राउंड ऑफ 32)

एथलेटिक्स

दोपहर 3.06 बजे: ज्योती याराजी (महिला हर्डल रेस 100 मीटर)

शाम 4.10 बजे: एंकी सोजन इडापिल्ली (महिला लॉन्ग जंप)

शाम 4.19 बजे: पुरुष रिले टीम (4x400 मीटर रिले, राउंड-1 हीट-2)

रात 12.53: हिमा दास (महिला 200 मीटर सेमीफाइनल)

बैडमिंटन

शाम 4.10 बजे: जोली टेरेसा, गायत्री गोपीचंद (महिला डबल्स, राउंड ऑफ 16)

शाम 5.30 बजे: किदांबी श्रीकांत (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 16)

शाम 6.10 बजे: पीवी सिंधु (महिला सिंगल, राउंड ऑफ 16)

रात 11.20 बजे: आकर्षी कश्यप (महिला सिंगल, राउंड ऑफ 16)

रात 11.20 बजे: लक्ष्य सेन (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 16)

रात 12 बजे: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (पुरुष डबल्स, राउंड ऑफ 16)

स्क्वाश

शाम 5.15 बजे: वेलावन सेंथीलकुमार, अभय सिंह (पुरुष डबल्स, राउंड ऑफ 16)

रात 10.30 बजे: दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा (महिला डबल्स, क्वार्टरफाइनल)

रात 12 बजे: दीपिका पल्लीकल, सौरव घोषाल (मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल)

हॉकी
रात: 12.45 बजे: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (महिला सेमीफाइनल)