Bitcoin और Ether में लगातार पांचवें दिन गिरावट, साल की शुरुआत से ही जारी है कीमतों में उतार-चढ़ाव

Wortheum news,hkrshapuman

क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में गुरुवार को भी गिरावट जारी है। यह लगातार पांचवां दिन है, जब Bitcoin और Ether के प्राइसेज में गिरावट आई है। दुनिया की सबसे बड़ी और मोस्ट पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin करीब 3 पर्सेंट की गिरावट के साथ 23,428 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं ईथर की कीमतों में भी 2 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। CoinGecko के अनुसार गुरुवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर के ऊपर रहा। लेकिन पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1.17 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर फ्लैट रहा।

Ether के प्राइसेज में भी 3% की गिरावट

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) की कीमतों में गुरुवार को 3 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। ईथर गुरुवार को 1,849 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। ईथर 31 मई के बाद पहली बार शनिवार को 2,000 डॉलर के ऊपर गई थी।

Dogcoin सहित कई और करेंसी की कीमतों में गिरावट
डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमतों में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। डॉगकॉइन की कीमत गुरुवार को 5 पर्सेंट गिरकर 0.08 डॉलर रही। वहीं शीबा इनु (Shiba Inu) की कीमत भी 9 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.000015 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। पिछले 24 घंटे में एक्सआरपी, सोलोना, बीएनबी, लिटकॉइन, चेनलिंक, टीथर, पोलकाडॉट, स्टेलर, पॉलीगॉन सहित कई और डिजिटल करेंसी में भी गिरावट देखी गई।