आजमगढ : पेशी पर आया असलहा तस्कर कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ फरार,पुलिस महकमे में मची हड़कंप!

आजमगढ : पुलिस की लापरवाही चलते शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान एक असलहा तस्कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। पुलिस लगातार असलहा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है लेकिन देर शाम तक असलहा तस्कर पुलिस की पकड़ से दूर है। IMG-20220701-WA0172.jpg

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज चौकी इंचार्ज अनुपम जायसवाल ने शुक्रवार की सुबह एक असलहा तस्कर रवि पुत्र राजबहादुर को असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के लिए दरोगा अखिलेश कुमार असलहा तस्कर को लेकर एसीजेएम कोर्ट नंबर दस में आये थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में दारोगा को असलहा तस्कर ने चकमा देकर फरार हो गया। असलहा तस्कर के फरार होने पर दारोगों के हाथपांव फूल गये। दारोगा ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो महकमे में हडंकप मच गया। आनन-फानन में पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान के साथ पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू किया लेकिन देर शाम तक असलहा तस्कर का कोई सुराग नहीं लग सका है। असलहा तस्कर रवि देवगांव कोतवाली के मसीरपुर बाजार का रहने वाला है और उसके उपर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
वही एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने मसीपुर के रहने वाले एक अपराधी को असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे एसीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया। इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगातार दबिश दे रही है। इस सम्बन्ध में संबन्धित दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जांच की जा रही है और जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी।